फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch Video: Team India Has Got A New Spinner In Cheteshwar Pujara; Pujara Bowling For Sussex in County Championship Video

VIDEO: भारत को टेस्ट में मिला नया पार्ट टाइम स्पिनर, पुजारा को गेंदबाजी करता देख हैरान रह जाएंगे

Thu, 14 Jul 2022 11:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 AM IST
सार

पुजारा नई जिम्मेदारी के साथ नजर आए। उन्होंने ससेक्स के लिए स्पिन गेंदबाजी की। मैच के तीसरे दिन पुजारा ने एक ओवर फेंका और आठ रन दिए। उनकी गेंद पर लीसेस्टरशायर के वियान मुलडर ने चौका भी लगाया।

विज्ञापन
Watch Video: Team India Has Got A New Spinner In Cheteshwar Pujara; Pujara Bowling For Sussex in County Championship Video
पुजारा गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टेस्ट में वापसी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भी पुजारा को काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा हुआ और दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाया था। अब टीम इंडिया को अपना अगला टेस्ट कुछ महीनों बाद खेलना है। ऐसे में पुजारा ने बाकी बचे समय के बेहतर इस्तेमाल के लिए फिर से काउंटी क्रिकेट ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

पुजारा को ससेक्स की टीम ने साइन किया था और वह फिर से इस टीम से जुड़ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दो दोहरे शतक और दो शतक जमाए थे। इसी के दम पर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की थी। पुजारा वर्तमान में लीसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को पुजारा नई जिम्मेदारी के साथ नजर आए। उन्होंने ससेक्स के लिए स्पिन गेंदबाजी की। मैच के तीसरे दिन पुजारा ने एक ओवर फेंका और आठ रन दिए। उनकी गेंद पर लीसेस्टरशायर के वियान मुलडर ने चौका भी लगाया। पुजारा इससे पहले भी गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी एक ओवर फेंका था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा ने 21 पारियों में छह विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

पुजारा के गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि टेस्ट में भारत को एक और पार्ट टाइम स्पिनर मिल गया। इससे भारतीय टीम को विदेशी पिचों पर काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर टीम इंडिया एक स्पिनर के साथ ही मैदान पर उतरती है।

पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे। उनके नाम 96 टेस्ट में 43.82 की औसत से 6792 रन हैं। पुजारा ने टेस्ट करियर में 18 शतक तीन दोहरे शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच वनडे भी खेले हैं, जिसमें 51 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed