Video: उमरान मलिक ने 147 किमी की रफ्तार से बरपाया कहर, गेंदों को नहीं झेल पाए शाकिब, सिर से लेकर कमर तक चोटिल
उमरान जब पारी में अपना पहला ओवर लेकर आए तो उनके सामने शाकिब थे। उमरान की घातक गेंदबाजी के सामने शाकिब को काफी परेशानी हुई। सिर से लेकर कमर तक में उन्हें चोटें लगीं।
विस्तार
उमरान जब पारी में अपना पहला ओवर लेकर आए तो उनके सामने शाकिब थे। उमरान की घातक गेंदबाजी के सामने शाकिब को काफी परेशानी हुई। सिर से लेकर कमर तक में उन्हें चोटें लगीं। वह पारी का 12वां ओवर था। उमरान ने इस ओवर में 147 किमी तक की रफ्तार से गेंदबाजी की। एक गेंद उनके कमर पर लगी तो फीजियो को बुलाना पड़ गया। ओवर की आखिरी गेंद उनके हेलमेट पर लगी। एक बार फिर से फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।
शाकिब के खिलाफ उमरान मलिक का घातक ओवर:
11.1 ओवर: एक भी रन नहीं।
11.2 ओवर: शाकिब ने डक करने की कोशिश की, गेंद कमर पर लगी।
11.3 ओवर: उमरान मलिक का बाउंसर, छोड़ने के प्रयास में शाकिब मैदान पर लगभग गिर गए।
11.4 ओवर: एक भी रन नहीं।
11.5 ओवर: उमरान ने 147 किमी की रफ्तार से गेंद की। शाकिब ने कवर की ओर शॉट लगाया। एक भी रन नहीं।
11.6 ओवर: उमरान मलिक की आखिरी गेंद शाकिब के हेलमेट पर लगी। फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।
𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒂𝒔𝒕 𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒖𝒓𝒊𝒐𝒖𝒔 🔥
Umran Malik announced himself to the Bangladeshi batters with a sizzling 1️⃣st over that left even the experienced Shakib Al Hasan all over the place 🥵💨विज्ञापन विज्ञापन
Rate this first over in 1️⃣ word.#SonySportsNetwork #UmranMalik #BANvIND #AsliSher pic.twitter.com/1MGjybZ2lR— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 7, 2022
बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने लगाया शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, महमुदुल्लाह ने 77 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 148 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। अंत में नसुम अहमद ने 11 गेंद में 18 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।