फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WATCH Shahid Afridi said once i smashed my TV after seeing my daughter perform aarti

शाहिद अफरीदी ने बेटी को आरती करते देख तोड़ दिया था टीवी, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 30 Dec 2019 08:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 30 Dec 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
WATCH Shahid Afridi said once i smashed my TV after seeing my daughter perform aarti
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों सुर्खियों में है। शोएब अख्तर द्वारा दानिश कनेरिया पर दिए गए बयान के बाद पाकिस्तान में हिंदू क्रिकेटरों के उत्पीड़न की खबरें चर्चा में हैं। इन खबरों के बीच पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अफरीदी भारतीय रीति-रिवाजों और पूजा करने के तरीके का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के वीडियो में इंटरव्यू के दौरान अफरीदी ने हिंदुओं के आरती करने के तरीकों का मजाक उड़ाया। यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो अफरीदी ने कहा है कि उन्होंने एक बार अपने घर का टीवी तोड़ दिया, लेकिन बेगम की वजह से ऐसा किया। अफरीदी आगे बताते हैं कि पहले हमारे घरों में टीवी चैनलों के ड्रामे चलते थे, मैं बेगम को मना करता था कि आप अकेले में टीवी देखा करो, बच्चों को ना दिखाया करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरीदी ने कहा कि मैं एक बार जब घर आया तो देखा कि मेरी बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, क्या करते हैं थाली लेकर, वह इस दौरान हाथ में थाली पकड़ने का इशारा करते हुए ये सब बता रहे हैं। तब उन्हें एंकर बताती हैं कि इसे आरती करना कहते हैं। इसके बाद अफरीदी ने आगे कहा कि उनकी बेटी टीवी में देख ये सब कर रही थी। अफरीदी ने आगे बताया कि उन्हें अपनी बेटी को ऐसा करते देखकर काफी गुस्सा आया और उन्होंने अपना हाथ मारकर टीवी को तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed