फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer named Odisha chief coach 

नियुक्ति: वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मदारी, बने इस टीम के मुख्य कोच

Wed, 14 Jul 2021 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 08:54 PM IST
सार

रणजी ट्राफी में सर्वाधिक रन जुटाने वाले जाफर दूसरी बार किसी राज्य टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
Wasim Jaffer named Odisha chief coach 
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिए ओडिशा की सीनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई को ओडिशा क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुब्रत बहेड़ा ने दी। उन्होंने कहा, 'जाफर मुख्य कोच होंगे। उनसे दो साल का करार किया गया है।' संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति की बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

विज्ञापन


बहेड़ा ने बयान में कहा, 'सभी आयु ग्रुप के क्रिकेट विकास के अलावा वह (जाफर) राज्य में कोचों के विकास कार्यक्रम का हिस्सा भी होंगे।' जाफर राज्य के पूर्व कप्तान रश्मि रंजन परीदा की जगह लेंगे जो दो सत्र तक टीम के साथ थे। रणजी ट्राफी में सर्वाधिक रन जुटाने वाले जाफर दूसरी बार किसी राज्य टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। मार्च 2020 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने उत्तराखंड को कोचिंग दी थी लेकिन संघ के साथ हुए विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


मुंबई टीम का कोच बनने के लिए भी किया था आवेदन
इसके बाद जाफर ने मुंबई टीम का कोच बनने के लिए भी आवेदन दिया था लेकिन उनका चयन नहीं हो सका था। अमोल मजूमदार को कोच पद के लिए चुना गया था। विनोद कांबली, नीलेश कुलकर्णी और जतिन परांजपे की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) ने अमोल मजूमदार के नाम पर मुहर लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट के 'सचिन तेंदुलकर' हैं वसीम जाफर
जाफर को घरेलू क्रिकेट का 'सचिन तेंदुलकर' कहा जाता है। उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वन-डे मैच खेले हैं। जाफर ने टेस्ट में भारत के लिए 1944 रन बनाए। वहीं 260 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 19410 रन दर्ज हैं। जाफर ने अपने करियर में 57 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, 118 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 4849 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed