{"_id":"8d7aec76-7f86-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"wasim-akram-steps-down-from-kkr-bowling-coach-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकरम ने केकेआर से नाता तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अकरम ने केकेआर से नाता तोड़ा
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने व्यक्तिगत कारणों में आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से नाता तोड़ लिया है। अकरम टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच और मेंटर जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
अकरम पिछले तीन साल से मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और कप्तान गौतम गंभीर के साथ कोर टीम का हिस्सा था और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान था। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि अकरम ने अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की इच्छा जताते हुए पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
टीम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा, ‘वसीम अकरम की कमी हमें काफी खलेगी। वह एक महान खिलाड़ी होने के साथ ही पूरी टीम के लिए बहुत बड़े मार्गदर्शक रहे हैं। हालांकि मैं साथ छोड़ने के उनके कारणों का सम्मान करता हूं।’ इस बीच टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ट्रेवर पेनी केकेआर के साथ भी बतौर फील्डिंग कोच जुड़ गए हैं। पेनी इससे पहले आईपीएल की पूर्व टीम डेक्कन चार्जर्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन