फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Waqar Younis says Pakistan must bring their best game against team India in world cup 2019

वकार यूनुस ने दिया जीत का मंत्र, भारत के खिलाफ किस प्लान से उतरेगा पाकिस्तान 

Thu, 13 Jun 2019 10:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 13 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Waqar Younis says Pakistan must bring their best game against team India in world cup 2019
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। भारतीय टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


पाकिस्तान का भी एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली थी। इंग्लैंड पर टीम ने जरूर जीत हासिल की थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनिस ने कहा है कि भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में पाकिस्तान को शुरुआती विकेट जल्दी लेने होंगे और उसे चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली जीत से प्रेरणा लेकर उतरना चाहिए।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान का सामना रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। वकार ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'सीधी सी बात है। पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहना है तो भारत के खिलाफ अपना ‘ए प्लस’प्रदर्शन करके जीतना होगा।' उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा बड़ा होता है लेकिन अब तो रविवार का यह मैच और भी अहम हो गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सौ फीसदी रिकॉर्ड को तूल नहीं देते हुए वकार ने कहा कि उनकी टीम को 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिसमें फाइनल में उसने भारत को हराया था।  उन्होंने लिखा ,'पाकिस्तान को उस मैच से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहिए।'

पूर्व कप्तान और कोच ने कहा ,'मैने विश्व कप में अभी तक देखा है कि शुरुआती विकेट जल्दी नहीं लेने पर परेशानी आती है। नई गेंद अहम है और सलामी बल्लेबाजों को पहले दस ओवर काफी संभलकर खेलने पड़ रहे हैं।'

वकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पाकिस्तान नई गेंद से नाकाम रहा। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में नई गेंद से पाकिस्तान ने निराश किया। बाद में मोहम्मद आमिर को दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।' आमिर ने उस मैच में पांच विकेट लेकर शानदार वापसी की।

वकार ने कहा ,'क्या कमाल का प्रदर्शन था और इसके लिए उसकी जितनी तारीफ की जाये, कम है। उसने नई गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की और 25वें ओवर के बाद विकेट लेने शुरू किए।'

टीम संयोजन के बारे में वकार ने कहा, 'मिकी आर्थर इस मैच के लिए टीम में बदलाव कर सकते हैं। वह मैच के हिसाब से रणनीति बनाते हैं जो सही भी है। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर उन्होंने चार को उतारा। अब देखना होगा कि पिच कैसी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed