फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wahab Riaz does U-turn on Haris Rauf opting franchise cricket over test cricket for national team

Pakistan Cricket: हारिस रऊफ को लेकर अपने बयान से पलटे वहाब रियाज, कहा- फॉर्म के लिए यह जरूरी कदम

Sun, 10 Dec 2023 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए, वहाब ने कहा कि पीसीबी ने यह एनओसी इसलिए दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज तक हारिस बेहतरीन फॉर्म में रहें। 

विज्ञापन
Wahab Riaz does U-turn on Haris Rauf opting franchise cricket over test cricket for national team
हारिस रऊफ और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : PCB/X

विस्तार

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने अब हारिस रऊफ के फैसले को सही ठहराया है। वहाब ने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से बाहर होने के लिए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की आलोचना की थी। अब उन्होंने ही बिग बैश में खेलने के लिए उन्हें दी गई एनओसी का बचाव किया है। वहाब ने पिछले महीने टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा करते समय ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों के लिए चयन के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने के लिए हारिस की आलोचना की थी।
विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बात करते हुए, वहाब ने कहा कि पीसीबी ने यह एनओसी इसलिए दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज तक हारिस बेहतरीन फॉर्म में रहें। उन्होंने कहा "अब से न्यूजीलैंड सीरीज तक डेढ़ महीने का अंतराल है, जिसके दौरान हारिस रऊफ कोई क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। बिग बैश के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ उनके अनुबंध में केवल पांच मैच शामिल हैं। यह सोचकर कि डेढ़ महीने तक कोई क्रिकेट नहीं होगा और वह एक तेज गेंदबाज है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह अपनी लय बनाए रखें, हमने उन्हें सात से 28 दिसंबर तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया है।
विज्ञापन


वहाब ने बताया, "इसमें उनके पांच बिग बैश मैच शामिल होंगे ताकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम के साथ यात्रा कर सकें। उन्हें एनओसी देने के पीछे यही कारण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गेंदबाज पर वहाब की टिप्पणियों ने उनके रुख में एक विपरीत बदलाव का संकेत दिया। वहाब ने 20 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "दो दिन पहले उन्होंने (हारिस) हमें बताया था कि वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हैं और कल रात उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कार्यभार और फिटनेस के मुद्दों को लेकर चिंता है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं हैं। मैं और पाकिस्तान टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज, हम गए और उनसे विस्तार से बात की और उन्हें बताया कि कप्तान और कोच दोनों चाहते थे कि वह (हारिस) ऑस्ट्रेलिया में खेले क्योंकि वह एक प्रभावशाली गेंदबाज थे और हमने उन्हें आश्वासन दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में 10-12 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेंगे।''

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी के रूप में हमें लगा कि उसे एक कदम पीछे नहीं हटना चाहिए था। हमें लगा कि अगर हारिस पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, तो उसे एक खिलाड़ी के रूप में बलिदान देने और टीम के लिए खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।"


दिलचस्प बात यह है कि वहाब ने 20 नवंबर को अपने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि भविष्य में एक नीति के रूप में केवल उन्हीं खिलाड़ियों पर विचार किया जाएगा जो देश के लिए खेलने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, "कोई भी खिलाड़ी चाहे वह कोई भी हो या कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो, अगर वह पाकिस्तान टीम को प्राथमिकता नहीं दे रहा है तो वह हमारी भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed