{"_id":"63b04896f9a86349d7253b96","slug":"wahab-riaz-criticized-ramiz-raja-says-if-he-is-feeling-bad-now-i-too-felt-equally-bad-at-the-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramiz Raja: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने रमीज राजा की आलोचना की, टीम से हटाए जाने की कहानी याद दिलाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ramiz Raja: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने रमीज राजा की आलोचना की, टीम से हटाए जाने की कहानी याद दिलाई
Sat, 31 Dec 2022 08:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:05 PM IST
सार
वहाब रियाज ने रमीज राजा को उस समय की याद दिलाई जब जब उन्होंने रियाज के कॉल और मैसेज को नजरअंदाज किया था। वहाब ने कहा, ''उन्होंने रमीज को चार बार फोन किया था। यहां तक कि दो या तीन बार मैसेज भी किया था।''
विज्ञापन
रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व प्रमुख रमीज रजा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अभी बुरा लग रहा है तो मुझे भी उतना ही बुरा लगा जब उन्होंने मुझे नजरअंदाज किया था। वहाब रियाज ने रमीज राजा को उस समय की याद दिलाई जब जब उन्होंने रियाज के कॉल और मैसेज को नजरअंदाज किया था। वहाब ने कहा, ''उन्होंने रमीज को चार बार फोन किया था। यहां तक कि दो या तीन बार मैसेज भी किया था।''
वहाब ने कहा, ''पीसीबी अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के बाद रमीज राजा ने कहा कि एक पूर्व क्रिकेटर होने के नाते उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। इसलिए मैंने उनके बारे में यह कहा। बात यह थी कि मैंने उन्हें लगभग चार बार फोन किया था और दो या तीन बार मैसेज किया था। उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था।''
37 वर्षीय वहाब रियाज ने कहा, ''उसने मेरा कोई कॉल नहीं उठाया, न ही मेरे मैसेज का जवाब दिया। मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता था कि अगर वह अब बुरा महसूस कर रहे हैं, तो मुझे भी उस समय उतना ही बुरा लगा था। वह कम से कम जवाब दे सकते थे।''
विज्ञापन
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा, ''"रमीज राजा के साथ जो कुछ भी हुआ वह सरकार की वजह से हुआ। उन्हें हटाने में हमारी कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन अगर वह सम्मान की बात कर रहे हैं, तो यह सभी के लिए समान होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह एक छोटा क्रिकेटर है या एक बड़ा क्रिकेटर या एक पूर्व क्रिकेटर। सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए।" रियाज ने कहा कि जब रमीज राजा पीसीबी प्रमुख थे तब उन्हें बोर्ड के साथ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।