फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंभीर को मिला लक्ष्मण और हरभजन का साथ, पर्चा विवाद पर कह दी बड़ी बात

Sat, 11 May 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 May 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
VVS laxman and harbhajan singh supported gautam gambhir on Atishi pamphlet issue
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह ने पर्चा विवाद में टीम के पूर्व साथी तथा पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर का समर्थन किया है। 


 

VVS laxman and harbhajan singh supported gautam gambhir on Atishi pamphlet issue
भाजपा नेता गौतम गंभीर - फोटो : ANI

इसी निर्वाचन क्षेत्र से ‘आप’ उम्मीदवार आतिशी ने गुरूवार को अपने खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’’ टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते हुए दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं।

VVS laxman and harbhajan singh supported gautam gambhir on Atishi pamphlet issue
वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘कल (गुरूवार) की घटना के बारे में सुनकर हैरानी हुई। गंभीर को दो दशक से जानता हूं, महिलाओं के लिए उनके सम्मान, ईमानदारी, चरित्र की मैं गारंटी ले सकता हूं।’’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
VVS laxman and harbhajan singh supported gautam gambhir on Atishi pamphlet issue
harbhajan singh

हैदारबाद के इस कलात्मक बल्लेबाज से पहले स्पिनर हरभजन सिंह ने भी गंभीर के समर्थन में ट्वीट किया।

टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ गौतम गंभीर से जुड़ी कल की बात सुनकर मैं हैरान हू। मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं, वह कभी भी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोलेंगे। वह जीते या हारे, यह अलग मसला है। ’’ 
 

विज्ञापन
VVS laxman and harbhajan singh supported gautam gambhir on Atishi pamphlet issue
गौतम गंभीर पर आतिशी ने लगाया आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले आतिशी इस पर्चे को बढ़ते समय रो पड़ी थी। 

गंभीर ने आरोपों को खारिज करते हुए अतिशी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मानहानी का नोटिस भेजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed