{"_id":"5e8fd7c88ebc3e75e0097a58","slug":"vivian-richards-reveals-reason-behind-not-wearing-helmets-during-playing-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज रिचर्ड्स ने कहा- जोखिम के बावजूद जुनून की वजह से बिना हेलमेट के भी खेले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज रिचर्ड्स ने कहा- जोखिम के बावजूद जुनून की वजह से बिना हेलमेट के भी खेले
Fri, 10 Apr 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
विवियन रिचर्डस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि यह क्रिकेट का जुनून था कि वह बिना हेलमेट के भी खेले। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे उस समय बिना हेलमेट खेले जब दुनिया के कई बेहद तेज गेंदबाज उनके सामने होते थे।
विज्ञापन
विव ने कहा कि वह जोखिम को जानते थे लेकिन इसको लेकर कोई खौफ या चिंता उनके मन में नहीं रहती थी। उनका मानना था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए अगर मैदान पर जान भी जाती है तो भी कोई बात नहीं। रिचर्ड्सन ने यह बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन से बातचीत में कही।
विज्ञापन
रिचर्ड्स ने कहा मैं अन्य खेलों के खिलाड़ियों को देखता था तो प्रेरणा मिलती थी जो ऐसा उच्च स्तर पर करते थे। मैंने एक खिलाड़ी को फॉर्मूला-1 रेसिंग कार चलाते हुए देखा, इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है। इस पर वाटसन ने कहा कि बिना हेलमेट के 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद का सामना करना।
विज्ञापन