फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vivek priyadarshi is appointed for ipl spot fixxing 2013 as new investigative officer

IPL स्पॉट फिक्सिंग मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने जांच अधिकारी बदला

Fri, 17 Apr 2015 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
vivek priyadarshi is appointed for ipl spot fixxing 2013 as new investigative officer

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पुलिस अधीक्षक विवेक प्रियदर्शी को आईपीएल 2013 में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। उनके पहले मामले की जांच बीबी शर्मा कर रहे थे। शर्मा के पिछले माह रिटायरमेंट के बाद कोर्ट ने पैनल की सिफारिश पर प्रियदर्शी की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले की जांच भी प्रियदर्शी के पास ही थी। प्रियदर्शी आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आईपीएल के पूर्व सीओओ सुंदर रमन की  भूमिका की जांच करेंगे। साथ ही कोर्ट ने उन्हें यह भी आदेश दिया है कि वह इस मामले में जांच के लिए अन्य अधिकारी खुद चुन सकते है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बीसीसीआई को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने अपनी कार्रवाई में पाया कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने अपने पद का फायदा उठाया। इसके अलावा फैसला लेते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से एन श्रीनिवासन को हटाने और दोबारा चुनाव न लड़ने का आदेश दिया था। उनके पद से निष्कासित होने के बाद पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने घोटाले के आरोपियों गुरुनाथ मयप्पन, राज कुंद्रा, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी को दंड देने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। कमेटी की कमान सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मल लोढ़ा को सौंपी गई।


गुरुनाथ, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद है। इसके अलावा वह आधिकारिक रुप से 2013 तक चेन्नई सुपर किंग्स  के अधिकारी भी रह चुके है। जबकि राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed