{"_id":"5d03d56f8ebc3e5cb56addc8","slug":"viswanathan-anand-out-of-contention-after-losing-to-fabiano-caruana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली कारूआना से मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली कारूआना से मात
Fri, 14 Jun 2019 10:42 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में स्थान बनाने की उम्मीदें अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आर्मगेडोन बाजी में हार के साथ ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन
साल के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अब जबकि केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब आनंद संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। आनंद को क्लासिकल बाजी में कई बार मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा लेकिन आखिर में वह उसे बराबर करने में सफल रहे लेकिन मुकाबले का परिणाम निकालने के लिए खेले गए टाईब्रेकर (आर्मगेडोन बाजी) में वह अमेरिकी खिलाड़ी से हार गए।
विज्ञापन
आनंद के अब छह अंक हैं और अगली दोनों बाजियों में जीत से भी वह शीर्ष तीन में नहीं पहुंच पाएंगे। इस बीच मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने वेस्ली सो को हराकर अपने अंकों की संख्या 11 पर पहुंचा दी है। उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन पर दो अंक की बढ़त बना रखी है।
विज्ञापन