फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vishal dadlani said rahul dravid should be prime minister of india

'राहुल द्रविड़ जैसा शख्स हो देश का प्रधानमंत्री'

Wed, 28 Feb 2018 07:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
vishal dadlani said rahul dravid should be prime minister of india
cricketer Rahul Dravid

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की ईमानदारी और सादगी के चर्चे दुनियाभर में हैं। अब इसकी जीती जागती मिसाल खुद राहुल द्रविड़ ने पेश की है। दरअसल अंडर-19 टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने ईनामी राशि की घोषणा की थी, लेकिन ईनामी राशि में भारी अंतर होने की वजह से राहुल ने बीसीसीआई के इस फैसले का विरोध किया था। आखिरकार राहुल के जिद के आगे बीसीसीआई को अपने घुटने टेकने पड़े।

विज्ञापन


राहुल द्रविड़ के अनुरोध को स्वीकार करते हुए बोर्ड राहुल द्रविड़ समेत पूरे कोचिंग स्टाफ को एक बराबर 25 लाख रुपए की राशि देने को राजी हो गया है। गौर करने वाली बात यह है कि बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ की पुरस्कार राशि को 50 लाख से घटाकर 25 लाख रुपए कर दिया है। अपने कोचिंग स्टाफ को उनका हक दिलवाने वाले राहुल द्रविड़ आधी ईनामी राशि में भी खुश हो गए हैं।
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ के इस सम्मानजनक कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई। खासतौर पर बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डाडलानी ने उनकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। विशाल ने एक ट्वीट में लिखा कि राहुल द्रविड़ जैसा ईमानदार शख्स ही देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

vishal dadlani said rahul dravid should be prime minister of india
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के लिए 50 लाख रुपए और सपोर्टिव स्टाफ के लिए 20-20 लाख रुपये की घोषणा की थी। राहुल द्रविड़ ने इस बात पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि पूरे सपोर्टिंग स्टाफ ने काफी मेहनत की है, फिर मुख्य कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए ईनामी राशि में इतना अंतर क्यों?

विशाल डाडलानी ने एक ट्वीट में कहा, 'क्या हम द्रविड़ को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन सकते हैं। मैं जानता हूं कि यह बात कुछ लोगों को मूर्खतापूर्ण लगेगी लेकिन भारत को इस तरह के शख्स की ही जरूरत है। डाडलानी के अलावा कई फैंस भी मानते हैं कि द्रविड़ देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed