...तो इस वजह से हुआ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पर हमला, सहवाग-गंभीर ने की कड़ी निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और डीडीसीए की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर सोमवार को दिल्ली सीनियर टीम के सेंट स्टीफन्स मैदान पर चल रहे अभ्यास मैच के दौरान अंडर-23 टीम में नहीं चुने गए खिलाड़ी की अगुवाई में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया।
सीनियर टीम 21 फरवरी से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियां कर रही थी। दिल्ली की टीम में चयन नहीं होने पर अनुज डेढ़ा ने भंडारी पर हमला किया जिनके सिर और कान में चोटें आई हैं। भंडारी को उनके साथी सुखविंदर सिंह सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले गए।
इस हमले में शामिल खिलाड़ी और अन्य हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपुर प्रसाद ने कहा, 'आज दोपहर बाद लगभग एक बजकर 15 मिनट पर सेंट स्टीफन्स मैदान पर चल रहे ट्रायल्स के दौरान एक व्यक्ति अनुज डेढ़ा वहां पहुंचा और टीम में चयन नहीं होने के बारे में पूछा। इसके बाद 10-15 और लड़के आए और उन्होंने भंडारी पर हमला किया।' उन्होंने कहा, 'शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी और उसके भाई नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।'
डीडीसीए ने नवंबर में अंडर-23 ट्रायल्स के लिए जिन 79 सदस्यों की सूची जारी की थी। उनमें डेढ़ा का नाम शामिल था। उसकी जन्मतिथि 22 नवंबर 1995 है। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'जिन लोगों ने हमला किया वे उन पर एक खिलाड़ी का चयन करने के लिए दबाव बना रहे थे जो योग्यता के आधार पर अंडर-23 टीम में जगह नहीं बना पाया था। अमित ने दावा किया है कि एक हमलावर ने धमकी दी कि उसके पास रिवॉल्वर है।'
शर्मा ने कहा, 'यह शर्मनाक है कि एक ईमानदार चयनकर्ता को उसका काम करने से रोका जा रहा है। मुझे बताया गया है कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।' रजत शर्मा ने से कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा ।
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सहवाग ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के चयनकर्ता अमित भंडारी पर एक खिलाड़ी का चयन नहीं करने पर हमला बदतर स्थिति को बयां करता है और मुझे उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होंगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।'
The attack on Delhi selector Amit Bhandari for not picking a player is a new low and I am hopeful that stringent action will be taken against the culprit and adequate measures will be taken to avoid such incidents.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 11, 2019
सहवाग के साथी पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आरोपी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'राजधानी के केंद्र में ऐसी घटना से हैरान हूं। यह मामला दबाया नहीं जाएगा और मैं निजी तौर पर सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा न हो। मैं इसकी शुरुआत उस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग से कर रहा हूं जिसने चयन नहीं होने पर यह हमला करवाया।' इनपुट-भाषा
Disgusted to see this happen right in the heart of the Capital. This can’t slip under the carpet and I will personally ensure it doesn’t. To begin with I am calling for a life ban from all cricket for the player who orchestrated this attack post his non-selection. https://t.co/RpS6fzTcNl
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 11, 2019