फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag used to enjoy beating shoaib akhtar Pakistani bowler the most he revealed in amar ujala samvad

Virender Sehwag: इस पाकिस्तानी गेंदबाज की पिटाई करने में सहवाग को आता था सबसे ज्यादा मजा, खुद किया खुलासा

Mon, 02 Sep 2024 02:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में शुमार रहे सहवाग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा के लिए भी खेल चुके हैं। नजफगढ़ के नवाब और आधुनिक क्रिकेट के जेन मास्टर के रूप में पहचाने जाने वाले सहवाग दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे हैं।

विज्ञापन
Virender Sehwag used to enjoy beating shoaib akhtar Pakistani bowler the most he revealed in amar ujala samvad
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मु्ल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोमवार को अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में बतौर विशेषज्ञ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, उन्होंने क्रिकेट से जुड़े पुराने किस्से भी सुनाए। सहवाग ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर की पिटाई करने में उन्हें बड़ा मजा आता था। 
विज्ञापन

Virender Sehwag used to enjoy beating shoaib akhtar Pakistani bowler the most he revealed in amar ujala samvad
सहवाग - फोटो : PTI
विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में शुमार रहे सहवाग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा के लिए भी खेल चुके हैं। नजफगढ़ के नवाब और आधुनिक क्रिकेट के जेन मास्टर के रूप में पहचाने जाने वाले सहवाग दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे हैं। वह टेस्ट मैच की एक पारी में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने यह कारनामा दो बार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virender Sehwag used to enjoy beating shoaib akhtar Pakistani bowler the most he revealed in amar ujala samvad
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : PTI
सोमवार को साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तान की टीम को लेकर बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शोएब अख्तर को निशाना बनाने पर उन्हें मजा आता था। 

सवाल: जब आप मैदान पर होते थे तो किस गेंदबाज को भूत बनाने में मजा आता था?
जवाब: वैसे तो सभी का भूत बनाने में मजा आया, लेकिन अगर किसी एक खास गेंदबाज की बात करें तो वह शोएब अख्तर थे। क्योंकि वो इतनी तेज डालते थे तो हमें डरा के रखते थे। जब भी हम प्रैक्टिस में मिलते थे तो कहते थे कल मिल तेरा हेल्मेट तोड़ूंगा। और जब मैं 300 रन बनाता था तो मैं कहता था भाई हेल्मेट क्या बैट भी नहीं टूटा। तू हेल्मेट तोड़ने की बात करता था। तो उनके साथ मजा आता था गुफ्तगु करके। दोस्ती भी थी, खाना भी लाते थे हमारे लिए। पाकिस्तान में जब हम गए तो हमारे लिए खूब ढेर सारा खाना लाए थे। मटन लाए थे और पूरी भारतीय टीम ने खाया था, लेकिन उसमें बच गया था। तो जब अख्तर डेकचा लेने आए तो हमसे कहा कि ये क्या तुम इतना भी नहीं खा पाए, इतना तो मैं और मिस्बाह उल हक अकेले खा जाते। तो वो और मिस्बाह खूब खाते थे। फिर अगले दिन जब मैं रन बनाता था तो कहते थे कि यार मैंने खाना भी खिलाया और तू मुझे ही रन मार रहा है। मैंने कहा खाना खिलाया है इसलिए प्यार से मार रहा हूं, नहीं खिलाया होता तो बदतमीजी से मारता।
विज्ञापन

Virender Sehwag used to enjoy beating shoaib akhtar Pakistani bowler the most he revealed in amar ujala samvad
सहवाग - फोटो : PTI
इस दौरान सहवाग ने उन खिलाड़ियों का जिक्र किया जो मैदान पर सबसे अधिक गुस्सा करते थे। पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि पाकिस्तान के शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी मैदान सबसे ज्यादा स्लेजिंग करते थे।

सवाल: आपके समय में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा गुस्सा करता था?
जवाब: काफी सारे खिलाड़ी थे। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के थे। बहुत सारे प्लेयर थे जो काफी गुस्सा करते थे। हमारे टाइम में मुझे याद है हेडन, गिलक्रिस्ट विकेटकीपिंग करते थे तो स्लेजिंग करते रहते थे। पाकिस्तान में शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ऐसा करते थे। इंग्लैंड में फ्लिंटॉप गुस्सा करते थे। खासतौर पर जब कोई नया खिलाड़ी आता था तो स्लेजिंग करते थे और उनके पीछे पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed