फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag replied for Ganguly said, not need to provide any justification to anyone

कोच पद की बयानबाजी: सहवाग का गांगुली पर पलटवार, दिया इस तरह का जवाब

Sun, 17 Sep 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 17 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag replied for Ganguly said, not need to provide any justification to anyone
वीरेंद्र सहवाग

पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली की 'मूर्खतापूर्ण बात कही है उन्होंने' वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। सहवाग ने ट्विटर पर कहा, 'हर किसी को सफाई मत दो, आप इंसान हो, वाशिंग पाउडर नहीं।'

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था। एस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए थे और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा था। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सहवाग का खुलासा- BCCI में सेटिंग होती तो बन जाता टीम इंडिया का कोच

उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे सभी बातें निराधार, सहवाग मेरे लिए बहुत प्रियः गांगुली

Virender Sehwag replied for Ganguly said, not need to provide any justification to anyone

मालूम हो कि वीरेंद्र सहवाग को सौरव गांगुली के करीबी लोगों में शुमार माना जाता रहा है। लेकिन कोच की नियुक्ति को लेकर सहवाग के बयान से पूर्व कप्तान पूरी तरह असहमत दिखे। हालांकि गांगुली ने उन सभी बातों को निराधार बताया है जिसमें उन्होंने सहवाग की टिप्पणी को मूर्खतापूर्ण करार दिया था। एक ट्वीट में गांगुली ने कहा कि सहवाग मेरे लिए बहुत प्रिय हैं। जल्द उनसे बात की जाएगी।


बता दें कि सहवाग के 'बोर्ड में सेटिंग की कमी के कारण टीम के मुख्य कोच नहीं बन सके' वाले इस बयान पर टिप्पणी करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उक्त मामले में उन्होंने मूर्खतापूर्ण बात की है। गांगुली ने कहा था कि 'बीसीसीआई पर सहवाग के बयान पर उन्हें कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका यह बयान मूर्खतापूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed