फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag made a big disclosure about MS Dhoni Indian captain MSD only ate khichdi in World Cup 2011

World Cup: महेंद्र सिह धोनी का था अजीब टोटका, विश्व कप जीतने के लिए खाते थे खिचड़ी; सहवाग ने किया खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Jun 2023 04:40 PM IST
सार

सहवाग ने 2011 विश्व की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह हर मैच में चौके के साथ शुरुआत करना चाहते थे। वहीं, टीम इंडिया तब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतना चाहती थी। इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन कप्तान धोनी के बारे में दिलचस्प बात बताई।

विज्ञापन
Virender Sehwag made a big disclosure about MS Dhoni Indian captain MSD only ate khichdi in World Cup 2011
वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। मुंबई में मंगलवार (27 जून) को एक कार्यक्रम में इसका खुलासा किया गया। इस दौरान भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन मौजूद थे। सहवाग ने भारतीय टीम के लिए तीन विश्व कप खेले। 2003 में टीम इंडिया फाइनल में हार गई थी तो 2007 में पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। उसके बाद 2011 में टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी।
विज्ञापन


सहवाग ने कार्यक्रम के दौरान 2011 विश्व की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह हर मैच में चौके के साथ शुरुआत करना चाहते थे। वहीं, टीम इंडिया तब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतना चाहती थी। इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन कप्तान धोनी के बारे में दिलचस्प बात बताई। सहवाग ने कहा कि हर खिलाड़ी का अपना टोटका था और धोनी भी इससे अलग नहीं थे।
विज्ञापन


सहवाग ने क्या कहा?
सहवाग ने बताया कि धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में खिचड़ी ही खाई थी। उन्होंने खुलासा किया कि टूर्नामेंट के अधिकांश मैचों में धोनी बल्ले से अच्छी फॉर्म में नहीं थे। हालांकि, जब भारत अपने मैच जीत रहा था तो उन्होंने 'खिचड़ी' खाने का टोटका जारी रखा। धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन फाइनल में उन्होंने नाबाद 91 रन बनाकर टीम को चैंपियन बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग ने कहा, ''हर किसी का कुछ न कुछ टोटका था और हर कोई अपने टोटके का पालन कर रहा था। महेंद्र सिंह धोनी को पूरे विश्व कप के दौरान खिचड़ी खाने का टोटका जारी रखा था। वह कहते थे कि भले ही मैं रन नहीं बना रहा हूं लेकिन यह टोटका काम कर रहा है और हम मैच जीत रहे हैं।''


15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आगाज पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा। उद्घाटन और फाइनल मैच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा। अन्य नौ जगह बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे हैं। अभ्यास मैचों की मेजबानी में गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के साथ हैदराबाद को मिली है। भारत अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed