फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag is back in ipl 2018 to open for KXIP against Delhi delhi daredevils

IPL 2018: विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की वापसी, दिल्ली के खिलाफ करेंगे ओपनिंग!

Mon, 02 Apr 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag is back in ipl 2018 to open for KXIP against Delhi delhi daredevils
वीरेंद्र सहवाग

आईपीएल सीजन-11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, लेकिन इससे पहले एक खबर ने सनसनी फैला दी। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा कर दी कि टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल के इस सीजन में पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग रिटायरमेंट लेने के बाद वापसी कर रहे हैं और वह इस बार के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पहले मैच में ओपनिंग करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने अधिकारिक ट्वीट में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज! आपको बेहतरीन बैटिंग देखने को मिलेगी। वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। वह पहले मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच की जगह पारी की शुरुआत करेंगे।'
विज्ञापन

 



हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन जिस तरह से किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी वो वाकई संदेहात्मक था। वैसे 1 अप्रैल को 'अप्रैल फूल डे' के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने मजाकिया तौर पर आज के दिन ऐसा किया होगा। मगर समाचार लिखे जाने तक इसकी भी जानकारी फ्रैंचाइजी ने अभी तक नहीं दी है कि यह वास्तव में मजाक था या नहीं। आमतौर पर कोई भी टीम बगैर किसी खिलाड़ी को खरीदे अपनी टीम में शामिल कैसे कर सकती। 

virender sehwag is back in ipl 2018 to open for KXIP against Delhi delhi daredevils
युवराज सिंह

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पंजाब के फैन्स ने टीम को लगातार कह रहे हैं कि अप्रैल फूल मत बनाना। यदि अप्रैल फूल बनाया तो बर्बाद हो जाओगे। इतना ही पंजाब टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इस खबर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम एक बार फिर से वीरू पाजी को खेलते हुए देखना चाहते हैं, हम नेट पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।'
 




पंजाब टीम के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक यह फैसला टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन, कोच ब्रेड हॉज और टीम के मेंटर सहवाग ने खुद एक बैठक के दौरान लिया। बता दें कि किंग्स इलेवन अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ 8 अप्रैल को मोहाली में खेलेगी। मालूम हो कि हाल ही में हुए आईस क्रिकेट मैच के दौरान सहवाग ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहले मैच में 31 गेंदों पर 62  और दूसरे मैच में 22 गेंदों पर 46 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed