फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag gives fitting reply to british announcer piers morgan over world cup defeat

वीरेंदर सहवाग से ट्विटर पर फिर भिड़ा ब्रिटिश पत्रकार, खानी पड़ी मुंह की

Mon, 24 Jul 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 24 Jul 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag gives fitting reply to british announcer piers morgan over world cup defeat
वीरेंदर सहवाग - फोटो : vikatan

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन एक बार फिर ट्विटर पर भिड़े। दोनों ने एक-दूसरे पर जोरदार तंज कसा। सहवाग और मॉर्गन पहले भी कई बार आपस में ट्विटर पर भिड़ चुके हैं। इस बार दोनों के बीच महिला वर्ल्ड कप के फाइनल की विजेता को लेकर तनातनी हुई। 

विज्ञापन


इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम को 9 रन से हराकर चौथी बार विश्व कप का खिताब जीता। इंग्लैंड की जीत के तुरंत बाद पियर्स मॉर्गन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'आप ठीक तो हैं वीरेंदर सहवाग?'
विज्ञापन

 


मॉर्गन ने इसके बाद करीब एक साल पहले किए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सहवाग से शर्त लगाई थी कि अगर भारत के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से पहले इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीत लिया तो 'नजफगढ़ के नवाब' को चैरिटी में 10 लाख रूपए डोनेट करना होंगे। मॉर्गन ने स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ लिखा, 'वीरेंदर सहवाग, भुगतान कीजिए।'
 

सहवाग ने अपने अलग अंदाज में दिया मॉर्गन को जवाब

virender sehwag gives fitting reply to british announcer piers morgan over world cup defeat
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : amar ujala

इसके बाद सहवाग से करारे जवाब की उम्मीद थी। वो इस पर खरे उतरे और मॉर्गन को करारा जवाब दिया। सहवाग के जवाब को ट्विटर पर जमकर सराहना मिली और यूजर्स ने उनका पक्ष लेते हुए मॉर्गन को जोरदार झटका दिया।

सहवाग ने अपने जवाब में कहा, 'दोस्त, मैं और पूरा भारत इस हार के बावजूद गर्व महसूस कर रहा है। हमने अच्छी लड़ाई की और आगे बेहतर व मजबूत बनेंगे। हम बदलाव का आनंद उठा रहे हैं!'
 




इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने सहवाग का साथ देते हुए पियर्स मॉर्गन की खूब खिंचाई की। देखिए, किस अंदाज में उन्होंने मॉर्गन का मजाक उड़ाया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed