फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag give interview

फिर बाहर निकला सहवाग का दर्द, सचिन के बारे में भी कहा

Thu, 07 Jan 2016 05:34 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag give interview

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर दिल की बात कही है। पहले बीसीसीआई पर खुद को टीम में शामिल न किए जाने पर जताए गए दुख के बाद उन्होंने कहा कि आज आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में क्रिकेटर शामिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद मैंने आईपीएल में भी न खेलने का विचार इसलिए किया ताकि मेरी वजह से कोई युवा क्रिकेटर टीम में जगह पाने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली की रणजी टीम से हरियाणा टीम में शामिल हुए सहवाग ने कहा कि बात सिर्फ दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के अंदर की नहीं और भी कई क्रिकेट बोर्ड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के बारे में भी बोले सहवाग

virender sehwag give interview

टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जब वह टीम इंडिया में शामिल हुए थे तो सचिन से काफी प्रेरित थे। वह उनकी तरह बनना चाहते थे।

लेकिन काफी बाद मैंने महसूस किया कि सचिन सिर्फ एक ही हैं और सहवाग भी।‌ लिहाजा मैंने हमेशा अपना पारंपरिक खेल खेला है। जो मैं हमेशा खेला करता हूं।

सहवाग ने कहा कि दर्शकों को उनसे मैदान में छक्के और चौकों की अपेक्षा रहती थी, चाहे वह टेस्ट हो या वनडे।

भारतीय क्रिकेट के कुछ पहलुओं से हैं आहत

virender sehwag give interview

वीरेंद्र सहवाग ने इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात भी कही। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में कई राज्य क्रिकेट संघों का संचालन ढंग से नहीं हो रहा। सिर्फ ‌दिल्ली ही नहीं। अन्य राज्यों में भी यही समस्या है।

सहवाग ने माना कि अंडर-19 और अंडर-16 में बदलाव की जरुरत है क्योंकि असली समस्या यहां होती है। यदि आप अधिक उम के खिलाड़ी का चयन करते हो तो यह एक समस्या है और इसकी पहचान करने की जरुरत है, पर अगर आपके पास बड़े नाम का खिलाड़ी है तो फिर यह समस्या नहीं।

संघ राज्यों में कोई भूमिका निभाने के सवाल पर उन्होंने साफ इंकार किया और इसे हितों के टकराव से जोड़ा। उन्होंने कहा कि उनका हरियाणा में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल है, वह उससे नहीं जुड़े हैं। लेकिन कभी कार्यक्रमों पर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed