फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag and ross taylor banter over darji continues with fun

टेलर ने कहा- जीत के बाद 'दर्जी' की दुकान हुई बंद, फिर वीरू ने दिया मजाकिया जवाब

Mon, 06 Nov 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 06 Nov 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag and ross taylor banter over darji continues with fun
रॉस टेलर - फोटो : twitter

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने जहां पहला मैच 53 रन से जीता तो दूसरे मैच में विलियमसन की टीम ने 40 रन से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज से इतर दो खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प झड़प हो रही है। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को दर्जी कहा था। इसके बाद से दोनों खिलाड़ियों के बीच बड़ी ही रोचक बातचीत चलती रही है।
विज्ञापन


राजकोट में न्यूजीलैंड की जीत के बाद रॉस टेलर ने इंस्टाग्राम पर एक दर्जी की दुकान के बाहर से फोटो डाली और सहवाग को कहा, 'राजकोट में मैच के बाद दर्जी की दुकान बंद, अगली सिलाई त्रिवेंद्रम में होगी, जरूर आना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

@virendersehwag #Rajkot mein match k baad, #darji (Tailor) Ki dukaan band. Agli silai #Trivandrum mein hogi... Zaroor Aana. #India #IndvNZ

A post shared by Ross Taylor (@rossltaylor3) on



सहवाग तो सोशल मीडिया की सनसनी बन चुके हैं तो वो कहां पीछे रहते। पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने जवाब में कहा, 'आपकी हिंदी से काफी प्रसन्न हुआ। उन्होंने लिखा कि क्या अब रॉस टेलर आधार कार्ड के लिए तैयार हो गए हैं।'
 



इससे पहले भी वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ पहले वन-डे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले रॉस टेलर को दर्जी कहा था। सहवाग ने टेलर को ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्जी जी'। दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया।' टेलर ने भी उन्हें हिंदी में जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें: सहवाग के 'दर्जी' कहने पर न्यूजीलैंड के इस बैट्समैन ने दिया यह जवाब 

टेलर ने सहवाग को ट्वीट कर लिखा था, 'थैंक्स वीरेंद्र सहवाग। भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा। हैप्पी दिवाली।'

वीरेंद्र सहवाग और रॉस टेलर की इस बातचीत को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि आखिरी टी20 के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसी रोचक बातचीत देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed