फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat will not play in T20 Series against West Indies ashwin will make comeback

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट, रोहित सहित इन सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय

Fri, 08 Jul 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:16 PM IST
सार

विराट ने खुद वेस्टइंडीज दौरे पर आराम की मांग की थी। ऐसे में उनके अलावा बाकी सभी सीनियर खिलाड़ी टी20 सीरीज में खेलेंगे। अब विराट के पास फॉर्म में वापसी के लिए एशिया कप के मैच होंगे। 
 

विज्ञापन
Virat will not play in T20 Series against West Indies ashwin will make comeback
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 11 जुलाई को हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन होगा और इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय है। हालांकि, विराट कोहली ने खुद पूरे वेस्टइंडीज दौरे से आराम मांगा है और वो इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन


वनडे सीरीज में विराट सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, लेकिन टी20 सीरीज के लिए विराट को छोड़कर सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। इस सीरीज में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी टी20 टीम में वापसी होना तय है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी और सात अगस्त को खत्म होगी। 
विज्ञापन

सुंदर की जगह लेंगे अश्विन
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार अश्विन टी20 विश्व कप के लिए भारत के प्लान का हिस्सा हैं। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर अभी भी खेलने के लिए फिट नहीं हैं। जब वो फिट होंगे को रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप में लैंकशायर के लिए खेलेंगे।

वेस्टइंडीज सीरीज में ब्रेक के बाद विराट एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन टीम में उनकी जगह इस आधार पर तय होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। इस बीच भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकती है और आयरलैंड की तरह बी टीम यहां का दौरा करेगी। 

केएल राहुल एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। इस सीरीज के बाद एशिया कप होना है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना तय है। हैम्सट्रिंग की चोट से उबर रहे दीपक चाहर भी एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed