फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat's message gave RCB first win in WPL, player of the match Kanika said Kohli's message fired me up

WPL: विराट के संदेश ने दिलाई आरसीबी को पहली जीत, प्लेयर ऑफ द मैच कनिका ने किया खुलासा

Thu, 16 Mar 2023 01:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

यूपी के खिलाफ मैच में कनिका ने 30 गेंद में 46 रन की तूफानी पार खेलकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि विराट कोहली से बात करने के बाद उन्हें मैच जिताऊ पारी खेलने में मदद मिली। 
 

विज्ञापन
Virat's message gave RCB first win in WPL, player of the match Kanika said Kohli's message fired me up
कनिका अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी की टीम को पहली जीत मिल चुकी है। कनिका अहूजा की शानदार पारी के चलते स्मृति मंधाना की टीम ने यूपी को पांच विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में यह आरसीबी की पहली जीत थी। यह महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन है, ऐसे में आरसीबी की महिला टीम ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। 
विज्ञापन


पंजाब की युवा ऑलराउंडर कनिका अहूजा ने 30 गेंद में 46 रन की शानदार पारी खेली। यह महिला प्रीमियर लीग में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 136 रन का पीछा करते हुए कनिका ने अहम मौके पर तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। लगातार पांच मैच गंवाने के बाद आरसीबी की टीम ने पहली जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद कनिका ने कहा कि भारतीय पुरुष टीम के क्रिकेटर विराट कोहली से बात करने के बाद उन्हें यह दमदार पारी खेलने की प्रेरणा मिली। 20 साल की कनिका ने कहा "विराट सर ने हमें कहा कि यहां प्रेशर जैसा कुछ नहीं है। यह सब सुख से जुड़ा है।" विराट कोहली बुधवार को भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए थे। वह आरसीबी की महिला टीम के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वह कनिका सहित पूरी टीम से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिका ने बताया "उन्होंने हमें कहा कि जब हम मैदान पर उतरें तो खुद पर दबाव न आने दें। उन्होंने कहा हमें यहां खेलने का मौका मिल रहा है, यह हमारे लिए खुशी का विषय है। हर किसी को ऐसे मौके नहीं मिलते।" 

कनिका ने आगे बताया कि वह सूर्यकुमार यादव की तरह 360 डिग्री बल्लेबाज बनना चाहती हैं, जो मैदान के चारो तरफ बड़े शॉट लगाने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान उनके दिमाग में एक ही बात चल रही थी कि किसी भी सूरत में टीम को मैच जिताना है। लक्ष्य छोटा था और वह अपना समय ले सकती थीं। उन्होंने ऐसा ही किया और खराब गेंदों का इंतजार किया। खराब गेंद मिलने पर बड़े शॉट लगाए और टीम को मैच जिताया। उन्होंने अपनी यह पारी मां को समर्पित की, जिन्होंने उन्हें क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया। 


यूपी के खिलाफ मैच में 136 रन का पीछा करते हुए आरसीबी ने 60 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कनिका अहूजा ने ऋचा घोष के साथ 60 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed