विराट कोहली की ICC अवॉर्ड्स में धूम, क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान किया हासिल
यह दूसरा मौका है जब कोहली ने आईसीसी वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता जबकि पहली बार उन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। इससे पहले 2012 में विराट कोहली ने आईसीसी वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता था।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ-साथ वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा है।
विराट कोहली को आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित करते हुएसर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित करते हुए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बता दें कि क्रिकेट जगत में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी को सबसे बड़े सम्मान में से एक माना जाता है।
क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान आईसीसी सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी हासिल करने की खुशी जाहिर करते हुए विराट कोहली ने कहा, 'मेरे लिए यह ट्रॉफी काफी मायने रखती है। मैंने 2012 में भी आईसीसी वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता था, लेकिन पहली बार सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती है जो बड़े सम्मान की बात है। क्रिकेट जगत में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी संभवतः सबसे बड़ा सम्मान है। मुझे खुशी है कि पिछले दो साल से लगातार इस ट्रॉफी को भारतीय खिलाड़ी जीत रहे हैं। पिछले साल रविचंद्रन अश्विन ने यह ट्रॉफी जीती थी और इस साल मुझे मिली। मैं आईसीसी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी प्रतिभा को पहचाना और सम्मानित किया। इसके अलावा मैं अन्य विजेताओं को भी शुभकामनाएं देता हूं।'
विराट कोहली को साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान हासिल करने का क्वालिफिकेशन समय 21 सितंबर 2016 से 2017 अंत तक का था। भारतीय कप्तान ने टेस्ट में 77.80 की औसत से 2,203 रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल हैं। वहीं वन-डे में उन्होंने 7 शतकों और 82.63 की औसत से 1,818 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो 153 की स्ट्राइक रेट से कोहली ने 299 रन बनाए। इसके अलावा कोहली ने बेहतरीन नेतृत्व करके टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंचाया।
बता दें कि जुलाई 2016 तक कोहली ने टेस्ट में एक भी दोहरा शतक नहीं जड़ा था। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन पारियां खेलते हुए टेस्ट में 6 दोहरे शतक जड़ दिए।
वहीं वन-डे में पिछले साल कोहली ने 7 शतक जमाकर सैकड़ों की संख्या 32 पहुंचा दी। इस दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
ICC ODI Cricketer of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇮🇳 Virat Kohli@imVkohli scored six tons in the format last year, averaging an astonishing 76.84.
His ODI career average now stands at 55.74, the highest ever by a batsman from a Full Member nation!
More ➡️ https://t.co/vVhi4ta9SR#ICCAwards pic.twitter.com/5QXA7vVumr
ICC Sir Garfield Sobers Trophy
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇮🇳 Virat Kohli
With India flying high at the top of the rankings, @imVkohli scored 2203 Test runs at 77.80 (eight 💯s), 1818 ODI runs at 82.63 (seven 💯s), and 299 T20I runs at a strike rate of 153.
More ➡️ https://t.co/6ITiEAJEVn#ICCAwards pic.twitter.com/D9qOFCodIk
A video message from @imVkohli, ICC ODI Cricketer of the Year and recipient of the Sir Garfield Sobers Trophy for Cricketer of the Year! #ICCAwards pic.twitter.com/ZsXmDZXta9
— ICC (@ICC) January 18, 2018
In July 2016, Kohli was yet to hit a Test double-century. In the period since he has hit six, taking his long format game to new heights #ICCAwards pic.twitter.com/50Mr1p1kHs
— ICC (@ICC) January 18, 2018
स्मिथ बने साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, अफगानी खिलाड़ी को भी मिला बड़ा सम्मान
A video message from your ICC Test Cricketer of the Year, @stevesmith49 🇦🇺 #ICCAwards pic.twitter.com/fSGxXxZv4q
— ICC (@ICC) January 18, 2018
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लेने के लिए आईसीसी टी20 इंटरनेशनल परफॉरमेंस ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया।
ICC T20I Performance of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇮🇳 Yuzvendra Chahal@yuzi_chahal has been recognised for his incredible haul of 6/25 against England in Bengaluru, bamboozling every batsman he came up against to seal the series decider!
More ➡️ https://t.co/KvABGSgsvu#ICCAwards pic.twitter.com/iF6MKo0KVw
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हसन अली को आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (उभरते हुए क्रिकेटर) का खिताब जीता।
ICC Emerging Cricketer of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇵🇰 Hasan Ali
If you didn't know who @RealHa55an was before the Champions Trophy you sure do now!
He took 13 wickets in helping @TheRealPCB to glory, earning Player of the Series in the process.
More ➡️ https://t.co/w0jIe7E3lU#ICCAwards pic.twitter.com/0hyfhVU9Im
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को आईसीसी एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
ICC Associate Cricketer of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇦🇫 Rashid Khan
What a year for 19-year-old @rashidkhan_19 who took 60 wickets for @ACBofficials in 2017 - a record for an Associate player in a calendar year - and 43 in ODIs (also a record!)
More ➡️ https://t.co/jhLlT71tpI#ICCAwards pic.twitter.com/aLGN5lIMsh
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी फैन मोमेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड का उद्घाटन हुआ, जिसमें देशभर के फैंस ने पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनने को सबसे ज्यादा वोट दिए।
ICC Fans' Moment of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆🇵🇰 Pakistan's #CT17 Triumph
Congratulations to @TheRealPCB for winning this inaugural award thanks to the votes of fans around the world!
More ➡️ https://t.co/pngrZr0mo8#ICCAwards pic.twitter.com/XDaAXom2By
मरेस इरेसमस को आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर चुना गया।
ICC Umpire of the Year
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆 Marais Erasmus
Marais joined the Emirates Elite Panel in 2010 and has umpired 47 Tests and 74 ODIs, including the Champions Trophy Final - and 26 T20Is.
He wins the award for the second consecutive year!
More ➡️ https://t.co/FrbTt9MguV#ICCAwards pic.twitter.com/VIB7MZu6WV
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड की क्रिकेटर एनया श्रबसोल को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के प्रति हमदर्दी जताने के लिए आईसीसी क्रिकेटस्पिरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ICC #SpiritOfCricket Award
— ICC (@ICC) January 18, 2018
🏆 Anya Shrubsole
An enduring and iconic moment of sportsmanship following a gripping Women's World Cup semi-final 👏 @Anya_shrubsole.
More ➡️ https://t.co/XNoHEAP7dZ#ICCAwards pic.twitter.com/YfIegAPEXf