फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata

इस वजह से दूसरे वनडे में विराट कोहली को बनानी होगी नई रणनीति

Tue, 19 Sep 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 19 Sep 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में 21 सितंबर यानी गुरुवार को दूसरा वन-डे खेला जाना है। टीम इंडिया के सामने इस मैदान में ऑस्ट्रेलियाई रिकार्ड को तोड़ने की एक कठिन चुनौती होगी। इसके लिए कप्तान विराट कोहली को एक नई रणनीति बनानी होगी।

विज्ञापन

कोलकाता में कंगारू करेंगे पलटवार

Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata
ईडन गार्डन्स - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब तक कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन मैदान पर हार का सामना नहीं करना पड़ा है। मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। मेहमान टीम अपने रिकार्ड पर कायम रहने के लिए भरसक प्रयास करेगी। मेहमान टीम के इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए मेजबान टीम इंडिया को कुछ खास तरह की रणनीति बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार यहीं विश्वकप जीता था

Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata
ईडन गार्डन - फोटो : file photo
मालूम हो कि साल 1987 में कोलकाता के मैदान पर ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार विश्वकप जीता था। आठ नवंबर 1987 को खेले गए बेहद रोमांचक रिलायंस विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 253 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड आठ विकेट पर 246 रन ही बना सका था। 
विज्ञापन

कंगारुओं ने टीम इंडिया को यहां टीवीएस कप में हराया

Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने यहां टीम इंडिया के खिलाफ 18 नवंबर 2003 को टीवीएस कप का फाइनल मैच खेला। जिसमें उसने टीम इंडिया को 37 रनों से हरा ‌दिया। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 235 रन बनाए थे और मेजबान टीम 41.5 ओवर में 198 रन पर सिमट गई थी। 
 

टीम इंडिया ने यहां 21 मैचों में से 11 में ही जीत दर्ज की है

Virat Kohli will have to create a new strategy in 2nd odi against australia in eden gardens kolkata
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : self
भारत ने ईडन गार्डंस मैदान पर अब तक 21 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें से 11 में जीत दर्ज की है। दो मैचों का परिणाम नहीं निकल सका और आठ में मेजबान टीम को हार झेलनी पड़ी। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहला वनडे 18 फरवरी 1987 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और तब मेहमान टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed