{"_id":"61dd92b7f3a80451be45381f","slug":"virat-kohli-toss-record-virat-kohli-loves-to-play-matches-against-south-africa-see-his-toss-record-vs-south-africa-and-other-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli toss record: विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना बेहद पसंद, देखिए उनका ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli toss record: विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना बेहद पसंद, देखिए उनका ये रिकॉर्ड
Tue, 11 Jan 2022 07:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
कोहली ने 68 टेस्ट में अब तक टीम इंडिया की कप्तानी की है और 31 बार टॉस जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 37 मैचों में विराट टॉस हारे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। तीनों फॉर्मेट मिलाकर टॉस जीतने के मामले में भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड भले ही खराब रहा हो, लेकिन टेस्ट में वह टॉस के मामले में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।
कोहली का टेस्ट में टॉस रिकॉर्ड
कोहली ने 68 टेस्ट में अब तक टीम इंडिया की कप्तानी की है और 31 बार टॉस जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 37 मैचों में विराट टॉस हारे हैं। इन 31 मैचों में से टीम इंडिया 24 मैच जीतने में कामयाब रही है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली के टॉस जीतने का रिकॉर्ड और भी शानदार रहा है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मिलाकर 12 मुकाबलों में कप्तानी की है और इसमें से 10 बार टॉस जीता है। यानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके टॉस जीतने का प्रतिशत 83.3 है।
विज्ञापन
दूसरी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड
वहीं, दूसरी टीमों के खिलाफ विराट कोहली ने 56 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें से 21 मुकाबलों में वह टॉस जीतने में कामयाब हुए। यानी उनके टॉस जीतने का प्रतिशत 37.5 रहा। वनडे की बात करें तो बतौर कप्तान 95 मैचों में से विराट ने 40 मैचों में टॉस जीता और 55 में टॉस हार चुके हैं। हालांकि, अब वह वनडे में कप्तानी करते नहीं दिखेंगे।
टी-20 में विराट का खराब रिकॉर्ड
टी-20 में भी विराट का टॉस जीतने का रिकॉर्ड और भी खराब रहा है। विराट ने 49 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और 19 मैचों में टॉस जीते हैं और 30 में उन्होंने टॉस गंवाए हैं। ओवरऑल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट ने 214 मैचों में कप्तानी की है और इसमें से 91 मुकाबलों में टॉस जीता है। 123 मैचों में वे टॉस हार चुके हैं।