फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli to step down as Royal Challengers Bangalore skipper after IPL 2021, social media reactions

आरसीबी की भी कप्तानी छोड़ेंगे कोहली: एक फैन ने कहा- 'कैप्टन' का यह समय पनौती वाला चल रहा

Mon, 20 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

आगामी टी-20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के दो दिन बाद रविवार को कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

विज्ञापन
Virat Kohli to step down as Royal Challengers Bangalore skipper after IPL 2021, social media reactions
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने रविवार को घोषणा की कि वह आईपीएल के मौजूदा सत्र के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ देंगे। इससे दो दिन पहले कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर सबको चौंका दिया था। कोहली ने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो में कहा, 'यह आरसीबी के कप्तान के रूप में मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अपने अंतिम आईपीएल मैच तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा। मेरे ऊपर विश्वास और मेरा समर्थन करने के लिए मैं आरसीबी के प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं इस मौके पर आरसीबी प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।' उन्होंने कहा, 'यह आसान फैसला नहीं था लेकिन काफी सोच विचार के साथ यह फैसला किया गया और इस शानदार फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हित में है।' विराट ने कहा, मेरे ऊपर विश्वास करने और मेरा सपोर्ट करने के लिए मैं आरसीबी के सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं।'
विज्ञापन

 
2013 में बने थे टीम के कप्तान
विराट कोहली साल 2013 सीजन से आरसीबी के कप्तान हैं। उनकी अगुआई में टीम फाइनल में तो जरूर पहुंची लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत पाई। विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है। इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली जबकि 65 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 

बतौर कप्तान आरसीबी के लिए विराट कोहली
  • 4674 रन
  • एक सीजन में 973 रन (2016)
  • पांच शतक 
  • 38 बार 50 से अधिक रन

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

'कैप्टन' का यह समय पनौती वाला चल रहा है
बता दें कि कोहली के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक से एक प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'कैप्टन' का यह समय पनौती वाला चल रहा है।
 


पनौती है-पनौती है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed