फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli to play Under captaincy Cheteshwar pujara

श्रीलंका जाने से पहले पुजारा की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली

Fri, 24 Jul 2015 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli to play Under captaincy Cheteshwar pujara

पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद छुट्टी पर जाने वाले 7 खिलाडि़यों में से विराट कोहली भी शामिल थे, अब सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। हर कोई वापसी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारत इस दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से करेगा। पहला टेस्ट 12 अगस्त से खेला जाना है।
विज्ञापन


कोहली पिछले साल के अंत में भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बने थे लेकिन अभी तक उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बतौर कप्तान ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में वह इस दौरे से अपनी जीत दर्ज जरूर कराना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने श्रीलंका जाने से पहले टेस्ट कप्तान कोहली ने बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में खेलने का फैसला लिया है।

पुजारा की कप्तानी में क्यों खेलेंगे टेस्ट कप्तान कोहली

Virat Kohli to play Under captaincy Cheteshwar pujara

विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान जरूर हैं लेकिन वह चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में खेलने जा रहे हैं। जी हां, श्रीलंका दौरे से पहले अपने को लय में लाने के लिए कोहली ने आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चेन्नई में होने वाले दूसरे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मुकाबले में खेलने का फैसला लिया है।

वह भारत ए के लिए खेलेंगे जिसकी कप्तानी चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गई है। पुजारा श्रीलंका दौरे के लिए कोहली की कप्तानी में टीम के साथ होंगे। दिलचस्प यह है कि इसके लिए उन्होंने खुद ही अनुरोध किया था।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि बांग्लादेश दौरे के बाद विराट कोहली को काफी आराम मिल चुका है। वह चाहते हैं कि श्रीलंका जाने से पहले अपने को पुराने टच में ले आएं। चयनकर्ताओं को उनके खेलने में कोई बुराई नजर नहीं आती है।

कोहली ने यह भी तर्क दिया है कि चेन्नई की पिच और परिस्थितियां काफी हद तक श्रीलंका से मिलती जुलती हैं। वहां खेलने का कोहली को फायदा मिलेगा। इसके अलावा एक तर्क यह भी है कि दौरे के दौरान भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलती है जिसमें बल्लेबाज 100 गेंद खेलकर रिटायर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed