{"_id":"5d9eb2348ebc3e01557e794b","slug":"virat-kohli-surpass-sourav-ganguly-becomes-second-indian-captain-after-ms-dhoni-to-lead-in-50-tests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: मैदान पर उतरते ही कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, अब निशाने पर धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: मैदान पर उतरते ही कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, अब निशाने पर धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुणे में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली 50 टेस्ट में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस करने के साथ ही विराट ने अपने नाम यह खास कीर्तिमान दर्ज करा लिया। विराट से पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के लिए 50 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी कर पाए हैं।
2 of 6
अब लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तीसरे क्रम पर पहुंच चुके हैं, जिन्होंने भारत के लिए 49 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की है। वहीं, 2008 से 2014 तक कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान संभाली है।
3 of 6
सुनील गावस्कर
धोनी, गांगुली और विराट के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की तरफ से 47 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी ने 40 टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया करीब तीन साल से नंबर-1 बनी हुई है। विराट की कप्तानी में भारत ने खेले 49 में से 29 मैच जीते हैं जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। विराट की कप्तानी में भारत साल 2016 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा और तब से अभी तक टेस्ट क्रिकेट भारत की बादशाहत बरकरार है।
विज्ञापन
5 of 6
2015 में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्वि्टर
सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं कोहली
कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। कोहली ने 50* में से 29 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है और 10 मैच हारे हैं। साथ ही 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 में से 27 टेस्ट मैच जीते थे। वहीं सौरभ गांगुली ने 21 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।