फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shares video summing up 11 years in Test cricket and Team India journey, Watch Video

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 11 साल पूरे, वीडियो पोस्ट कर बताया कैसा रहा अब तक का सफर

Mon, 20 Jun 2022 07:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 07:31 PM IST
सार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 11 साल पहले आज के दिन यानी 20 जून को ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। विराट ने अपना पहला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के किंग्सटन में खेला था।

विज्ञापन
Virat Kohli shares video summing up 11 years in Test cricket and Team India journey, Watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 11 साल पहले आज के दिन यानी 20 जून को ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। विराट ने अपना पहला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के किंग्सटन में खेला था। अपने पहले टेस्ट की दो पारियों में कोहली ने चार और 15 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

कोहली भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने जब से नियमित तौर पर टेस्ट खेलना शुरू किया, तब से नंबर चार के बल्लेबाजी स्लॉट को अपना बना लिया। कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। टेस्ट में 11 साल पूरे करने के बाद कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोहली ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी जो भी उपलब्धि हासिल की है, उसके बारे में बताया है। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा- टाइम फ्लाइज (समय बदलता है)। 33 वर्षीय कोहली ने अपने करियर में अब तक 101 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.95 की औसत से 8,043 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन है।
विज्ञापन

कोहली फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया है। कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ा था। कोहली ने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्ताफी दे दिया था।

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 68 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से 40 टेस्ट में जीत हासिल की है। कुल मिलाकर कोहली केवल ग्रीम स्मिथ, एलन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे सबसे सफल कप्तान हैं। कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed