फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरुष्का की नई सेल्फी, विराट बोले- तुम्हारे साथ होने का जो एहसास है, वह दुनिया में सबसे खास है

Mon, 30 Jul 2018 10:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli shares Picture with Anushka Sharma ahead of England tour

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से चंद दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। रविवार को विराट ने इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर फोटो पोस्ट की।

Virat Kohli shares Picture with Anushka Sharma ahead of England tour

तस्वीर में यह कपल हमेशा की तरह काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में विराट ने अपने दिल की बात बयां की वह लिखते हैं, 'तुम्हारे साथ चलने का जो एहसास है, वह मेरे लिए दुनिया में सबसे खास है।'

Just being able to walk around feels like the most joyous thing in the world. 😊♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

Virat Kohli shares Picture with Anushka Sharma ahead of England tour

इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। इससे पहले भी विराट कोहली ने एक रेस्टोरेंट और कार में सेल्फी लेते हुए अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उन्होंने लिखा था, 'मेरी सबसे अजीज के साथ लंच'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli shares Picture with Anushka Sharma ahead of England tour

बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने विशेष गाइडलाइन जारी की है। खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। माने एक महीने से कुछ ज्यादा समय तक टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ियों को इंग्लैंड में घूमने-फिरने का ज्यादा समय नहीं मिलने वाला।

विज्ञापन
Virat Kohli shares Picture with Anushka Sharma ahead of England tour
बता दें कि 1 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। कोहली का पिछला इंग्लैंड दौरा बेहद ही निराशाजनक रहा था लेकिन कोच शास्त्री की मानें तो बीते 4 साल की उनकी परफॉर्मेंस ने कोहली की मानसिकता पूरी तरह बदल दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed