टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। हालांकि, फिलहाल प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले इंग्लैंड में टीम इंडिया की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी?
2 of 6
virat kohli bold
- फोटो : file
गौरतलब है कि साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा फ्लॉप रहा था। इस बार फैंस की निगाहें कप्तान कोहली पर टिकी हुई हैं। साल 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के 10 पारियों में 13.50 की औसत से महज 134 रन ही बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 39 रन रहा था।
3 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : file
इस बीच टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिक इनफो से बातचीत के दौरान कहा, 'हमने सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब टेस्ट सीरीज की बारी है। दक्षिण अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम ने अच्छा किया। जोहान्सबर्ग में खेला गया आखिरी टेस्ट हमने जीते थे। हालांकि, पहले दो मैच में मिली हार के कारण हमें टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी।'
4 of 6
विराट-शास्त्री
- फोटो : file
उन्होंने शास्त्री ने कहा, 'हम दक्षिण अफ्रीका के आखिरी टेस्ट मैच से शुरू हुए जीत के सिलसिले को आगे ले जाना चाहेंगे। हमारे लिए निरंतर अच्छा क्रिकेट खेलने का चैलेंज होगा। हमारा ये मानना है कि हमारे अंदर विदेशों में अच्छा करने की क्षमता है।'
5 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : file
यह पूछने पर कि क्या टीम इंडिया, इंग्लैंड को टक्कर दे पाएगी। इसपर उन्होंने कहा, 'हमारे पास ऐसा गेंदबाजी अटैक है जो 20 विकेट निकाल सकता है। हम इस बात से चिंतित नहीं है कि हमें टेस्ट में खेलने के लिए किस प्रकार की कंडीशन मिलेगी। हमारे पास विवधता है। जरूरत केवल इस बात की है कि हम अपने प्लान को सही तरह से मैदान पर लागू करें।