फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shared his photos tied in a rope describing life in bio bubble goes viral on social media

विराट कोहली: रस्सी में बंधे नजर आए भारतीय कप्तान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Oct 2021 05:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Oct 2021 05:31 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया से तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर में विराट कोहली रस्सी से बंधे हुए कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli shared his photos tied in a rope describing life in bio bubble goes viral on social media
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

विस्तार

आईपीएल 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया से तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर में विराट कोहली रस्सी से बंधे हुए कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर हालांकि किसी और ने नहीं बल्कि खुद विराट ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह यह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बबल में खेलना कुछ ऐसा ही लगता है।' 

विज्ञापन


तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी विज्ञापन की शूटिंग की है। लेकिन तस्वीर के पीछे के संदेश को समझें तो वह यह है कि बायो बबल में खेलना खिलाड़ियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और कठिन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दुनियाभर में फैली जानलेवा कोरोना महामारी से बचाव के लिए खिलाड़ियों को एक कड़े सुरक्षा घेरे यानी बायो बबल में रहना पड़ता है। पिछले कुछ समय से हर जगह और हर टूर्नामेंट में इसका पालन किया जाता है। यह पूरा इंतजाम खिलाड़ियों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है लेकिन जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक बायो बबल के अलावा किसी और के पास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है।


कोहली के लिए वैसे आईपीएल 2021 का सफर समाप्त हो चुका है लेकिन वह अब आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दुबई में ही रुके हैं और टीम इंडिया के बायो बबल से जुड़ चुके हैं।

आईसीसी के टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को दुबई में होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। इसके बाद टीम का अगला मुकाबला 31 अक्तूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा और अंत में वह तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed