फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli sends a heartfelt wish and share a picture with mother on her birthday

Virat Kohli's Mother Birthday: विराट कोहली ने मां के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बधाई देते हुए लिखी ये बात

Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
virat kohli sends a heartfelt wish and share a picture with mother on her birthday
मां के साथ विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। वह पीठ दर्द की वजह से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


विराट ने अपनी मां के साथ ही एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर से जगह का सही तरह से अंदाजा नहीं लग पा रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह अमृतसर का पवित्र स्वर्ण मंदिर है। हालांकि विराट और उनकी मां की तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसे चार घंटे में 11 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है तो वहीं डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है।  यही नहीं फैंस भी उनकी मां को बधाइ संदेश भेज रहे हैं। 


विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने पर अभी भी स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है हालांकि बुधवार को वह मैच से पहले बल्ले के साथ अभ्यास करते नजर आए थे। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि कप्तान की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 

हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा, 'आधिकारिक तौर पर मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन अब वह (कोहली) निश्चित रूप से बेहतर हो रहा है और मुझे लगता है कि वह बहुत जल्द फिट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed