फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says I have learned the most from MS Dhoni

कोहली के 'विराट' बोल, बोले- एमएस धोनी जैसा पहले कोई नहीं हुआ

Wed, 26 Sep 2018 10:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says I have learned the most from MS Dhoni
कोहली और धोनी - फोटो : ndtv

टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि कई बार मैदान पर विराट कोहली को एमएस धोनी से सलाह लेते हुए देखा गया है। कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन


दरअसल, विराट कोहली ने 'विज्डन' से बातचीत करते हुए कहा, 'एमएस धोनी से पहले ऐसा कोई नहीं हुआ था। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और मैदान पर उनके करीब फील्डिंग करना काफी प्रेरणादायक होता है। जब मैं युवा था और जब मैं टीम का उप-कप्तान बनाया गया, हमेशा ही मैंने धोनी से खेल के बारे में चर्चा की। मैं अपने सुझाव भी उनसे साझा करता था।'
विज्ञापन


कोहली ने धोनी के कप्तानी के बारे में बताया, 'मैं खेल के बारे में सोचना बेहद पसंद करता हूं इसलिए शायद मुझे कप्तानी इतनी भाती है। मैं लक्ष्य का पीछा करना बहुत पसंद करता हूं। खेल के दौरान क्या करना होगा इसके लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करना, इस पर सोचना मुझे बेहद अच्छा लगता है। मैंने स्लिप में फील्डिंग करने के दौरान उनके करीब खड़े होकर काफी कुछ सीखा है। कई मौकों पर सिर्फ करीब से उनके उपर ध्यान रखा है। वह किस समय, किस तरह के फैसले लेते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli says I have learned the most from MS Dhoni
विराट धोनी - फोटो : PTI

अपनी कप्तानी के बारे में कोहली ने कहा, 'मैं हमेशा ही इस स्तर पर खेलना चाहता था और मुझे टीम की कप्तानी करने का सम्मान मिला है। मैं कोई शिकायत नहीं कर सकता हूं। इससे मुझे कड़ी मेहनत कर एक उदाहरण पेश करने का मौका मिलता है। ऐसा करने के बाद ही मैं अपने साथी खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत की उम्मीद कर सकता हूं।'

कोहली ने साथ ही कहा कि टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। वह नहीं चाहते कि इसे पांच के बजाय चार दिन का कर दिया जाए। क्रिकेट के इस पारंपरिक प्रारूप को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी इसमें कुछ बदलाव करना चाहती है। विराट का बल्ला हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में भी खूब चला। इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने 593 रन बनाए। कोहली इस प्रारूप में पूरे जुनून के साथ खेलते हैं और उसी तरह से इसके बारे में बात भी करते हैं।

कोहली ने कहा, 'जब आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपको जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है, क्योंकि आप जानते हो कि यह कितना चुनौतीपूर्ण है। यह खेल का सबसे खूबसूरत प्रारूप है। मैं नहीं चाहता कि इसे चार दिन का किया जाए।'

Virat Kohli says I have learned the most from MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

विश्वभर में टी-20 लीग की बढ़ती संख्या से 5 दिवसीय प्रारूप पर खतरा मंडरा रहा है। यहां तक कि वन-डे पर भी अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। कोहली ने कहा, 'कुछ देशों में ऐसी स्थिति है। यह खेल को देखने वाले लोगों की जागरूकता पर निर्भर करता है। अगर आप दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की बात करें तो वहां टेस्ट मैचों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं, क्योंकि वहां के लोग खेल को समझते हैं।'

आईसीसी 2019 से 9 टीमों के दो साल की टेस्ट विश्व चैंपियनशिप की शुरुआत करेगी। इसके अलावा 13 टीमों की वन-डे लीग भी शुरू होगी। कोहली आगामी टेस्ट चैंपियनशिप के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, 'इससे टेस्ट क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रत्येक सीरीज अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाएगी। चैंपियनशिप के दौरान उतार चढ़ाव आएंगे, जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं। जिन टीमों को टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है वे इसको लेकर रोमांचित होंगी।'

इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed