फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli retains fifth spot, kl rahul climbs to 6th in ICC T20I rankings 

ICC T20I rankings: केएल राहुल को हुआ फायदा, विराट पांचवें स्थान पर बरकरार

Wed, 07 Jul 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट-राहुल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में नहीं हैं।

विज्ञापन
Virat kohli retains fifth spot, kl rahul climbs to 6th in ICC T20I rankings 
विराट कोहली, केएल राहुल - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली (762 रेटिंग) पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (743 रेटिंग) को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह सातवें से छठे स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट-राहुल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में नहीं हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान (888 रेटिंग) पहले स्थान पर हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (830 रेटिंग) और पाकिस्तान के बाबर आजम (828 रेटिंग) हैं।ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल एक पायदान की छलांग से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन

 


वनडे रैंकिंग में कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पांच में बने हुए हैं और आजम के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं। शीर्ष भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल हैं और वह भी एक पायदान खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि रविंद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में नौंवे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के आलराउंडर क्रिस वोक्स श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरीं रैंकिंग पर पहुंचे। इंग्लैंड के अन्य तेज गेंदबाज डेविड विली और टॉम करन को भी ताजा रैंकिंग अपडेट में फायदा हुआ है। विली 13 पायदान की छलांग से 37वें और करन 20 पायदान के फायदे से 68वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed