फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli rested for SL series, PAWAN NEGI new face

टीम इंडिया का ऐलान, दिल्ली के पवन नेगी नया चेहरा

Mon, 01 Feb 2016 07:34 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
virat kohli rested for SL series, PAWAN NEGI new face

ऑस्ट्रेलिया में बेहद कामयाब दौरे के बाद एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले होने वाली अंतिम टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। यह सीरीज 3 मैचों की होगी जो भारत में ही खेली जाएगी जबकि विपक्षी टीम होगी श्रीलंका की।

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की होने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम की भी घोषणा कर दी।

इस सीरीज से जहां उपकप्तान कोहली को आराम दिया गया, वहीं तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा और उमेश यादव को इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है। दिल्ली के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर पवन नेगी टीम का नया चेहरा होंगे और उन्हें पहली बार टीम में रखा गया है।

विज्ञापन

आईपीएल में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेले हैं पवन

virat kohli rested for SL series, PAWAN NEGI new face

इसी महीने भारत को बांग्लादेश में एशिया कप खेलना है और इसके बाद उसे अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करनी है। मुंबई में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सोमवार को महिला और पुरुष टीम का चयन कर दिया।

दिल्ली के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर पवन नेगी जो पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते थे। वहीं अनफिट होने के कारण टी-20 सीरीज से दूर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी इस सीरीज में रखा गया है। मनीष पांडे भी अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं खेलने का मौका मिला था।

3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को पुणे में खेला जाएगा। इसके बाद 12 को रांची में और 14 को विशाखापत्नम में शेष 2 अन्य मैच खेले जाएंगे।

15 सदस्यीय पुरुष टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और पवन नेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed