फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli press conference before second test match

केएल राहुल की वापसी से टीम के माहौल पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा : कोहली

Wed, 02 Aug 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 02 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
virat kohli press conference before second test match
विराट कोहली - फोटो : SELF

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पूर्व बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया है कि अगर ओपनर केएल राहुल की टीम में वापसी होती है तो इससे टीम के माहौल पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा।  कप्तान कोहली से जब पूछा गया कि ओपनर राहुल की वापसी पर किसे बाहर बैठना पड़ेगा? तो भारतीय कप्तान ने बिना नाम लिए कहा कि जिसे भी बाहर बैठना पड़ेगा वो समझेगा कि ऐसा टीम हित को ध्यान में रखकर किया गया है। 

विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'हमारी टीम में जिस किसी को भी मौका दिया जाएगा तो उससे दूसरे खिलाड़ी पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा। हमारे सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और वो जानते हैं कि किसी कारण से ही उन्हें अंतिम 11 में शामिल नहीं किया जाएगा। अच्छा ये है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी मौका मिलने पर परफॉर्म कर रहे हैं। पहले टेस्ट में भी देखने को मिला कि ओपनर्स ने अच्छे से प्रदर्शन किया और इसका फायदा टीम को मिला।'
विज्ञापन


कोहली से जब पूछा गया कि दूसरे टेस्ट से पूर्व कोई ऐसा क्षेत्र, जिसमें वो सुधार करने पर ध्यान हो तो तो कप्तान ने जवाब दिया, 'एक जगह जहां हमें ध्यान देना है, वो है बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी करने पर ध्यान लगाना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल कप्तान कोहली, 'हमारे लिए अच्छी बात यह है कि सीरीज के आगे बढ़ते-बढ़ते हमें अपनी कमियों का अंदाजा हुआ है। हर टीम में कोई कमी होती है और वो उसे सुधारने पर पूरा ध्यान देता है। ऐसा ही हाल हमारे साथ भी है। हमें हमारी कमियां पता चली है और उसमें हम सुधार कर रहे हैं। टीम इंडिया ने मंगलवार को अभ्यास किया, जिसमें बल्लेबाजों ने गेंद पर अच्छे से प्रहार किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed