वर्ल्ड इलेवन के कप्तान बने कोहली, टीम में आशीष नेहरा भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की रनों की मशीन और टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे विराट कोहली वर्ल्ड इलेवन टीम के कप्तान चुने गए हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी टीम में शामिल हुए हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद सोमवार को पूर्व क्रिकेटरों और कमेंटरों के चयनित ग्रुप द्वारा टी-20 की महिला और पुरुष दोनों में बेस्ट टीम चुनी गई। इसमें भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली कप्तान चुने गए।
इस भारतीय स्टार ने टूर्नामेंट में 136.50 के औसत से सर्वाधिक 273 रन बनाए, इतना ही नहीं सेमीफाइनल मुकाबले में एक विकेट भी झटका। टूर्नामेंट में कोहली ने 146.77 के स्ट्राइक रेट से तीन फिफ्टी भी ठोंकी। कोहली के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 29 बाउंड्री और 5 छक्के निकले।
वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा वर्ल्ड कप में शानदार रहे। उन्होंने भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट दिलाए। हालांकि पांच मुकाबलों में वह सिर्फ 5 विकेट ही झटक पाए लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा और अपनी टीम के फायदेमंद रहा।
इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 4 क्रिकेटर चुने गए
दो भारतीय क्रिकेटरों के अलावा वर्ल्ड इलेवन में इंग्लैंड के चार क्रिकेटर, वेस्टइंडीज के 2 जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक क्रिकेटर को चुना गया। हालांकि 12 वें क्रिकेटर के तौर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भी लिया गया।
वहीं, महिलाओं की वर्ल्ड इलेवन टीम में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। मिताली एंड कंपनी से कोई क्रिकेटर नहीं चुना गया। सर्वाधिक 4 क्रिकेटर न्यूजीलैंड के, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से दो-दो क्रिकेटर चुने गए। जबकि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक क्रिकेटर चुना गया।
कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप विजेता टीम वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को कप्तान चुना गया।