फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli may become second indian to take 300 International catches after Rahul Dravid

Virat Kohli Record: इंदौर टेस्ट में कोच द्रविड़ की बराबरी सकते हैं कोहली, पोटिंग के खास क्लब में होंगे शामिल

Tue, 28 Feb 2023 09:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 09:27 AM IST
सार

विराट कोहली बल्ले के साथ इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह कमाल कर सकते हैं। इंदौर में पहला कैच पकड़ते ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लेंगे। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli may become second indian to take 300 International catches after Rahul Dravid
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली ने अब तक भारत के लिए 492 मैच खेले हैं और 299 कैच पकड़े हैं। इंदौर में एक कैच पकड़ते ही वह देश के लिए 300 कैच पूरे कर लेंगे। कोहली यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे। विराट से पहले राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं। द्रविड़ ने 509 मैच में देश के लिए 334 कैच पकड़े हैं। 
विज्ञापन


रॉस टेलर और पोटिंग के क्लब में शामिल होंगे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक छह खिलाड़ी 300 या उससे ज्यादा कैच पकड़ चुके हैं। इस सूची में पहला नाम श्रीलंका के महेला जयवर्धन का है। जयवर्धने ने 652 मैच में 440 कैच लपके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 560 मैच में 364 कैच पकड़े हैं। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने 450 मैच में 351 कैच पकड़े हैं और तीसरे स्थान पर हैं। 338 कैच के साथ जैक्स कैलिस चौथे और 334 कैच पकड़ने वाले राहुल द्रविड़ पांचवें स्थान पर हैं। स्टीफन फ्लेमिंग 306 कैच के साथ छठे स्थान पर हैं। अब विराट कोहली ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बनने के करीब हैं।
विज्ञापन

स्लिप में कैच छोड़ रहे विराट
विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डिर्स में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने स्लिप में काफी कैच टपकाए हैं। 2022 में भी वह स्लिप में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे और 2023 में भी अब तक वह स्लिप में काफी कैच छोड़ चुके हैं। इनमें से कई कैच बेहद मुश्किल भी रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोहली जैसे खिलाड़ियों से ऐसे कैच पकड़ने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, उम्मीद है कि विराट इंदौर में कैच पकड़ने के साथ ही बल्ले से भी रन बनाएंगे और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतकों का सूखा खत्म करेंगे। 

विराट कोहली ने टेस्ट में अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से वह देश के लिए कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। इंदौर की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और बाद में स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोहली भारत की पहली पारी में बेहतरीन शतक लगाएंगे। 

सीरीज में 2-0 से आगे है भारत
चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं और 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला टेस्ट नागपुर में भारत ने पारी और 132 रन से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली में छह विकेट से अपने नाम किया था। इस सीरीज का एकमात्र शतक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से आया है। जिन्होंने नागपुर में 120 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंद के साथ दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया है। भारत के लिए अश्विन और जडेजा ने जमकर विकेट चटकाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी और नाथन लियोन ने विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed