फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli: Kohli won heart with his kind gesture, wished his fan in a special way on his birthday before india vs new zealand mumbai test, see VIDEO

Virat Kohli: कोहली ने जीता दिल, फैन के जन्मदिन पर किया स्पेशल तरीके से विश, देखें VIDEO

Tue, 07 Dec 2021 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हरा दिया है। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था।

विज्ञापन
Virat Kohli: Kohli won heart with his kind gesture, wished his fan in a special way on his birthday before india vs new zealand mumbai test, see VIDEO
विराट कोहली ने फैन को बर्थडे विश किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया। भारत ने यह मैच 372 रन से जीता। यह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत के साथ टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गई। इस मैच में कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर फैंस का दिल जीता। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा मैच के बाद हो रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, कोहली ने एक फैन को स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। फैंस कोहली की इस दरियादिली की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कोहली ने अपने व्यवहार से फैंस का दिल जीत लिया। जिस वक्त की यह घटना है, उस वक्त कोहली अपने होटल रूम से बाहर निकल रहे थे। होटल के बाहर एक फैन पोस्टर पकड़े खड़ा था। जैसे ही कोहली सीढ़ियों से नीचे उतरे, उस फैन ने कोहली को ऑल द बेस्ट कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कोहली ने भी उन्हें धन्यवाद कहा। इसके बाद शख्स ने कहा कि कोहली भाई आज मेरा बर्थडे है। शख्स के इतना कहते ही कोहली ने उसे बर्थडे विश किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद उस विनेश प्रभु नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विनेश इतने खुश हैं कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि कोहली ने उन्हें विश किया। 

विनेश ने ट्विटर पर लिखा कि कोहली ने अभी-अभी मुझे बर्थडे विश किया। मैंने श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा को भी यही बात कही और उन्होंने भी मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि जब आपका पसंदीदा क्रिकेटर आपको विश करे, वो भी उस दिन जब टीम इंडिया जीत रही हो और आप टीवी पर भी दिखें, इससे बेहतर दिन मेरे लिए नहीं हो सकता। आई लव यू विराट। आप सबसे अच्छे इंसान हैं। 

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हरा दिया है। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया। कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहा था। 

भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। रविचंद्रन अश्विन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। उन्होंने पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed