फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is my favourite player in present time says virender sehwag

सहवाग बोले- मेरा दिल्ली वाला भाई विराट कुछ तिकड़म भिडाएगा और टीम इंडिया को जीत दिलाएगा

Mon, 01 Jan 2018 12:37 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is my favourite player in present time says virender sehwag
सहवाग - फोटो : mensxp.com
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान बताया कि इस दौर में विश्व क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। हालांकि उन्होंने इसके अलावा स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, जो रूट, एबी डीविलियर्स, हाशिम आमला और रोहित शर्मा का भी नाम लिया। 
विज्ञापन


39 साल के सहवाग ने कहा कि मैं भारतीय हूं और अगर इन सब में से एक को चुनना हो तो मैं विराट कोहली को चुनूंगा। कोहली एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं, जिसका तीनों फॉर्मेट में 50 से ऊपर का एवरेज है। इसलिए मेरी नजर में कोहली इस वक्त विश्व के नंबर वन बैट्समैन हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा सहवाग ने बताया कि टीम इंडिया ने 2017 में लगभग 37 मैच जीतें और अगर वो 2018 में इसके आधे भी जीतने में कामयाब रही तो बहुत बड़ी बात होगी। इसके पीछे सहवाग ने जो वजह बताई वो ये थी कि 2018 में टीम इंडिया को अपने अधिकतर मैच विदेशी सरजमीं पर खेलनी है। भारतीय टीम को अगले साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलना है। ऐसे में अगर हम एक या दो सीरीज जीत जाएं तो बहुत अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः साउथ अफ्रीका पहुंचते ही कोहली ने डिविलियर्स को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें


अंत में उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचेगी। उम्मीद है 2017 की तरह 2018 भी हमारा अच्छा साल रहेगा और दिल्ली वाला मेरा भाई विराट कोहली जरूर कोई तिगड़म बैठाएगा और टीम इंडिया को जिताएगा। 

ये देखिए वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed