फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli is most valuable Indian celebrity four years in a row

विराट कोहली लगातार चौथे साल सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी, फिर पिछड़े फिल्मी सितारे

Thu, 04 Feb 2021 02:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Feb 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli is most valuable Indian celebrity four years in a row
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 23.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार चौथे साल 2020 में सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे, और इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार तथा रणवीर सिंह का नाम है।

विज्ञापन


ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 2020 के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान सेलिब्रिटी की सूची में सिर्फ कोहली फिल्म उद्योग से बाहर के हैं और इनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। बयान में कहा गया कि 2020 में कोहली का ब्रांड मूल्य यथावत बना रहा, जबकि शीर्ष 20 सेलिब्रिटी ने अपने कुल मूल्य का पांच प्रतिशत या करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिया।
विज्ञापन


कोहली लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने हुए हैं और कोविड-19 महामारी के बावजूद उसका ब्रांड मूल्य 23.77 करोड़ डॉलर पर स्थिर है। अक्षय कुमार का ब्रांड मूल्य 13.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा और वह दूसरे स्थान पर हैं। रणवीर सिंह 10.29 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डफ ऐंड फेल्प्स के सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के छठे संस्करण के मुताबिक 2020 में शीर्ष 20 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य एक अरब अमरीकी डालर था, जो 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है। इस सूची में 5.11 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ शाहरुख खान चौथे स्थान पर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। आलिया भट्ट छठे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed