फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Instagram Story After Fight With Naveen Ul Haq And Gautam Gambhir

Virat Kohli Insta Story: गंभीर से विवाद के बाद विराट कोहली ने दी सफाई, लिखा- हम जो सुनते हैं वह सच नहीं होता

Tue, 02 May 2023 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 May 2023 04:33 PM IST
सार

आरसीबी और लखनऊ के मैच में विराट कोहली ने कई खिलाड़ियों के साथ बहस की थी। नवीन उल हक से भिड़ने के बाद उन्होंने अमित मिश्रा और गौतम गंभीर से बहस की थी। इस वजह से उनकी पूरी मैच फीस काट ली गई। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर सांकेतिक सफाई दी है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli Instagram Story After Fight With Naveen Ul Haq And Gautam Gambhir
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच में विराट कोहली काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। मैच के दौरान कई खिलाड़ियों से उनकी बहस हुई। बहस की शुरुआत नवीन उल हक के साथ हुई। इसके बाद वह अमित मिश्रा और गौतम गंभीर से भी भिड़े। अंत में लोकेश राहुल के साथ लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाई है, जिसे उनकी सफाई के रूप में देखा जा रहा है। इस स्टोरी में लिखा है "हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है।" विराट ने इसके साथ ही नीचे मार्कस ऑरेलियस का नाम भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह वाक्य पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस का है। इसके अलावा विराट कोहली ने अपनी डीपी भी बदल दी है। नई डीपी में वह पत्नी अनुष्का के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई। 


 

बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते हैं। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है। इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed