फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI recommends Virat Kohli for Khel Ratna, Ajinkya Rahane for Arjuna Award

इस बार खेल रत्न बन सकते हैं विराट कोहली

Tue, 03 May 2016 06:15 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
BCCI recommends Virat Kohli for Khel Ratna, Ajinkya Rahane for Arjuna Award
- फोटो : pti

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल में अपने बल्ले से धूम मचा रहे विराट कोहली के नाम को देश के महानतम खिलाड़ियों की श्रेणी में लाने के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। बोर्ड की ओर से कोहली के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए खेल मंत्रालय से की गई है। इस सम्मान के लिए किसी क्रिकेटर की सिफारिश बोर्ड ने चार साल बाद की है।

विज्ञापन


बोर्ड को उम्मीद है कि जिस तरह का प्रदर्शन कोहली ने बीते दो सालों में किया है वह निश्चित रूप से देश के सर्वोच्च खेल सम्मान को हासिल करने के लिए काफी है। हालांकि कोहली को यह सम्मान हासिल करने के लिए खेल जगत की दूसरी हस्तियों से लोहा लेना होगा। इनमें रियो ओलिंपक केलिए क्वालीफाई कर चुके शूटर जीतू रॉय, गोल्फ में धूम मचाने वाले अनिर्बान लाहिड़ी, स्क्वैश सनसनी दीपिका पल्लीकल प्रमुख हैं। बोर्ड ने कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की है।
विज्ञापन


क्रिकेटरों के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान कितना दुर्लभ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 28 खेल रत्न अवार्डियों में से सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) ही ऐसे हैं जिन्हें यह सम्मान नसीब हुआ है। अंतिम बार बोर्ड ने साल 2012 में खेल रत्न के लिए राहुल द्रविड के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन उस साल लंदन ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे शूटर विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को यह अवार्ड दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से बोर्ड अर्जुन अवार्ड के लिए ही क्रिकेटरों के नाम की सिफारिश करता आया है। बीते साल अर्जुन अवार्ड के लिए रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की गई थी और उन्हें यह अवार्ड मिला था। कोहली को साल 2013 में अर्जुन अवार्ड दिया गया था।

खेल रत्न की दौड़ में और भी कई धुरंधर

BCCI recommends Virat Kohli for Khel Ratna, Ajinkya Rahane for Arjuna Award

सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली के अलावा इस बार खेल रत्न की दौड़ में जीतू राय, अनिर्बान लाहिड़ी, दीपिका पल्लीकल, पीटी ऊषा की शिष्या टिंटू लूका के अलावा डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा, तीरंदाज अभिषेक वर्मा और शटलर पीवी सिंधू भी हैं, लेकिन इनके नामों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अर्जुन अवार्ड के लिए दावेदारों में रहाणे के साथ रियो केलिए क्वालीफाई कर चुकी शूटर अपूर्वी चंदेला, पीएन प्रकाश, गुरप्रीत सिंह, तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी, एथलीट ललिता बब्बर, ओपी जैशा, लिफ्टर संजीता चानू, विकास ठाकुर, पहलवान विनेश, अमित कुमार का नाम प्रमुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed