फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIrat Kohli ignored; dipa and jitu to honour khel ratna Award

कोहली को पीछे किया, दीपा और जीतू को खेल रत्न देने की सिफारिश

Wed, 17 Aug 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
VIrat Kohli ignored; dipa and jitu to honour khel ratna Award
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर

भारतीय क्रिकेट टीम की 'रन मशीन' विराट कोहली राजीव गांधी खेल रत्न के मामले में जिमनास्ट दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय से पिछड़ गए हैं और उन्हें इस प्रतिष्ठित खेल अवार्ड के लिए नहीं चुना गया है।

विज्ञापन


जिमनास्ट दीपा कर्माकर को आखिरकार रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिलने जा रहा है। सेवानिवृत्त जज एसके अग्रवाल की अगुवाई वाली चयन कमेटी ने बुधवार को उनके नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न देने के लिए कर दी।
विज्ञापन


सिर्फ दीपा ही नहीं बल्कि रियो में 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल तक का सफर तय करने वाले शूटर जीतू राय का नाम भी इस पुरस्कार के लिए आगे बढ़ाया गया है।

दीपा के लिए खेल मंत्रालय की सिफारिश काम कर गई। वरना खेल रत्न के लिए उनके अंक नहीं बन रहे थे, लेकिन कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दीपा ने जो काम रियो में करके दिखाया है उसका देशवासियों पर जबरदस्त असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा ने खेल रत्न के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को खेल मंत्रालय ने उनके नाम को और तीरंदाज अतानु दास का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए कमेटी के समक्ष रखा। दीपा पर तो सहमति बन गई लेकिन अतानु को अर्जुन अवार्ड देने पर कमेटी एकमत नहीं दिखाई दी।

जीतू राय को खेल रत्न दिए जाने की वजह उनके सर्वाधिक अंक बनना था। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत, एशियन गेम्स में गोल्ड और कई वर्ल्ड कप में पदक जीते हैं। कमेटी ने जीतू का ही नाम खेल रत्न के लिए चुना, लेकिन दीपा के चमत्कारिक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विशेष केस के तहत इस बार खेल रत्न दिया जाएगा। 

साथ ही कमेटी ने यह भी फैसला लिया है कि जो भी खिलाड़ी अब रियो में पदक जीत कर लाएगा उसे भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। यही वजह है कि पीवी सिंधू का नाम खेल रत्न के दावेदारों में होने के बावजूद उन पर सहमति नहीं बन पाई।

निशानेबाज जीतू से पिछड़ गए विराट कोहली

VIrat Kohli ignored; dipa and jitu to honour khel ratna Award
विराट कोहली - फोटो : Getty

राजीव गांधी खेल रत्न देने के मामले में खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले विराट कोहली को इस पुरस्कार के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। हां, अजिंक्य रहाणे समेत 15 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने को कहा गया है।

टेस्ट कप्तान कोहली अंकों में निशानेबाज जीतू राय को नहीं पछाड़ पाए। कमेटी ने यह भी कहा कि विराट का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन उतना उल्लेखनीय नहीं रहा है, जितना टी-20 और वनडे में फिर विराट अपने प्रदर्शन से यह पुरस्कार आगे भी जीत सकते हैं, लेकिन दीपा को इसके मौके मिलने के अवसर कम हैं।

खेल रत्न के लिए दीपा, जीतू, कोहली के अलावा तीरंदाज अभिषेक वर्मा, विकास गौड़ा, टिंटू लूका, दीपिका पल्लीकल, पीवी सिंधू, अर्निबान लाहिड़ी, मिताली राज और गोपी नायडू दौड़ में थे।

एथलीट ललिता बब्बर को उनके ओलंपिक में 10वें स्थान के लिए अर्जुन अवार्ड दिए जाने की सिफारिश की गई। मुक्केबाज शिवा थापा, विनेश फोगट, शूटर अपूर्वी चंदेला, गुरप्रीत सिंह, पहलवान अमित कुमार का नाम भी अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है।

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, साकेत मिनेनी और गोल्फर एसएसपी चौरसिया के नामों भी चर्चा अर्जुन अवार्ड के लिए हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों पर राष्ट्रपति की मुहर लगते ही इनके नामों की आधिकारिक घोषणा खेल मंत्रालय की ओर से कर दी जाएगी।

अर्जुन अवार्ड के लिए यह रही पूरी लिस्ट

VIrat Kohli ignored; dipa and jitu to honour khel ratna Award
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI

अर्जुन अवार्ड के लिए अवार्ड चयन कमेटी ने जिन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है उसकी पूरी लिस्ट यहां पर है।

राजीव गांधी खेल रत्न
दीपा कर्माकर-जिम्नास्टिक
जीतू राय-शूटिंग

अर्जुन अवार्ड
वी रघुनाथ-हॉकी
रानी रामपाल-हॉकी
विनेश फोगट-कुश्ती
अमित कुमार-कुश्ती
विरेंदर-पैरा कुश्ती
रजत चौहान-तीरंदाजी
सौरव कोठारी-बिलियर्ड्स, स्नूकर
शिवा थापा-बॉक्सिंग
अजिंक्य रहाणे-क्रिकेट
संदीप मान-पैरा एथलीट
अपूर्वी चंदेला-शूटिंग
गुरप्रीत सिंह-शूटिंग
ललिता बब्बर-एथलेटिक्स
सुब्रत पॉल-फुटबॉल
सौम्यजीत घोष-टेबल टेनिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed