{"_id":"5a8819ed4f1c1ba0268ba9a1","slug":"virat-kohli-hits-62-odi-century-at-the-end-of-career-predicts-virender-sehwag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी, वन-डे में इतने शतक जमाएंगे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी, वन-डे में इतने शतक जमाएंगे विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सेंचुरी जमाने के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है विराट कोहली करियर में सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। कोहली ने वन-डे में 35 जबकि टेस्ट में 21 शतक जमाए हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोहली को सर्वकालिक महान वन-डे बल्लेबाज करार दिया। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है कि कोहली वन-डे में कितने शतक जमाएंगे।
विज्ञापन
सहवाग का मानना है कि विराट अपने वन-डे करियर का अंत 62 शतकों के साथ करेंगे, जो 24 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 वन-डे शतकों की तुलना में 13 ज्यादा हैं। क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, संख्यिकिविद और क्रिकेट जगत से जुड़ी अन्य दिग्गज हस्तियों के पास कोहली की तारीफ में शब्द कम पड़ गए हैं।
विज्ञापन
How many odi's centuries will virat be able to make at the end of his career ??? #AskViru virat kohli
— Ashutosh Gupta (@iamashutoshg) February 16, 2018
तेंदुलकर से कितने आगे हैं कोहली
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 16, 2018
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे वन-डे में अपने करियर का 35वां शतक जमाने वाले कोहली की पारी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लाजवाब कहा। फिर एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि कोहली वन-डे में कितने शतक जमाएंगे तो वीरू ने जवाब दिया, '62।'
दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसमें एक फैन ने पूछा कि अपने करियर के अंत में विराट कोहली वन-डे में कितने शतक जमाएंगे। सहवाग ने सीधे 62 लिखकर जवाब दिया।
35th .... Greatest Ever ODI player ... #Fact ... @imVkohli #SAvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 16, 2018
कई पूर्व क्रिकेट पंडित मानने लगे हैं कि सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली ही तोड़ेंगे, जिसमें अब सहवाग का नाम भी जुड़ गया है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 463 वन-डे में 96 अर्धशतक और 49 शतक जमाए हैं। कोहली ने सिर्फ 208 वन-डे में 35 शतक और 46 अर्धशतक जमाए हैं। 29 वर्षीय कोहली की औसत 58.10 हैं और तेंदुलकर (44.83) से काफी बेहतर है।