{"_id":"592e83294f1c1b432bbdad9a","slug":"virat-kohli-hints-at-dinesh-karthik-s-inclusion-in-playing-xi-vs-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 31 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है। इस बहुअपेक्षित मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में जगह दिए जाने के संकेत दिए हैं। कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास में 77 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली। कार्तिक ने अपने बल्ले से दिखा दिया कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 324 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश मात्र 84 रन पर ही ढेर हो गई और भारत को 240 रनों से जीत मिली। मैच के बाद कोहली ने कहा, "दोनों मैचों में हमें जो चाहिए था, मिल गया। गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। बादल होने के वजह से बल्लेबाजो को दिक्कत हो रही थी।"
कोहली ने कहा, "हमें पांड्या और जाधव पर पूरा भरोसा है। कार्तिक शानदार बल्लेबाज है। हम चाहते हैं कि वो लंबी बल्लेबाजी करें। हमने इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है।" बता दें कि कार्तिक ने इस साल आईपीएल में 14 मैचों में 36.10 की औसत से 361 रन बनाए हैं। उन्हें चोटिल मनीष पांडे की जगह शामिल किया गया है।