{"_id":"64b90bf7f55b8b472204a973","slug":"virat-kohli-has-lived-life-like-a-monk-says-aakash-chopra-ahead-of-virat-s-500th-international-match-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट ने अपना पूरा जीवन एक साधू की तरह जिया है, कोहली के 500वें मैच से पहले बोले आकाश चोपड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट ने अपना पूरा जीवन एक साधू की तरह जिया है, कोहली के 500वें मैच से पहले बोले आकाश चोपड़ा
Thu, 20 Jul 2023 03:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 03:57 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली छठे स्थान पर हैं और अंतरराष्ट्रीय शतको के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। विराट कोहली 500वां टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
Virat Kohli
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। कोहली ने अभी तक अपने करियर में 110 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। तीनों प्रारूप में कुल मिलाकर कोहली ने 20 हजार से अधिक रन बनाए हैं। कोहली के 500वें मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कोहली के क्रिकेट के प्रति समर्पण की सराहना की है। चोपड़ा को लगता है कि कोहली ने अपना पूरा जीवन एक साधू की तरह जिया है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उनके योगदान के शुक्रगुजार हैं।
चोपड़ा ने कहा, "कोहली का क्रिकेट के प्रति समर्पण न केवल खेल के लिए अहम है, बल्कि यह उनको परिभाषित करता है। जिस तरह उन्होंने अपना जीवन एक साधू की तरह जिया है, जहां सिर्फ क्रिकेट ही रहा है। यही कारण है कि वह वहां पहुंचे हैं जहां वह आज हैं। वह इस खूबसूरत खेल के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने जो कुछ भी भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, हम उनका तहे दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं।"
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली छठे स्थान पर हैं और अंतरराष्ट्रीय शतको के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। विराट कोहली 500वां टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कोहली को जिम में पसीना बहाते हुए देखा गया और उन्होंने सोशन मीडिया पर उनका वर्कआउट रुटीन भी फैंस के साथ साझा किया। कोहली का एक वीडियो भी देखा गया है जहां वह डंबल के साथ स्क्वाट लगा रहे हैं, जिस पर उन्होंने लिखा की ताकत के लिए यह उनका पसंदीदा वर्कआउट है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 76 रन की पारी खेली। सीरीज के दूसरे मैच में वह शतकीय पारी खेलना चाहेंगे।