फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli happy with mohammad amir

पाक के दागी गेंदबाज आमिर की वापसी से खुश हैं कोहली

Tue, 23 Feb 2016 05:17 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
virat kohli happy with mohammad amir

क्रिकेट विशेषज्ञ अभी इस बात को लेकर पशोपेश में हों कि स्पॉट फिक्सिंग के दोषी रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं लेकिन भारतीय उप कप्तान विराट कोहली इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज की पाक टीम में वापसी से बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फिक्सिंग के दोषी रहे आमिर पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने निलंबन काल पूरा होने के बाद वापसी की है।
विज्ञापन


कोहली ने कहा, "मैं आमिर की वापसी से खुश हूं, यह देखकर अच्छा लगता है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने इससे सीख ली। कोहली उन चंद गैर पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से हैं जिन्होंने आमिर की वापसी का समर्थन किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

"प्रतिबंध नहीं लगता तो टॉप 3 में होगा आमिर"

virat kohli happy with mohammad amir

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आमिर विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और अगर उन पर पांच साल का प्रतिबंध नहीं लगता और वह इस दौरान खेलते रहते तो अब वह दुनिया के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में शामिल होते। उनके पास प्रतिभा, गति और उछाल है, वह यार्कर भी अच्छी डालते हैं।

जब कोहली से पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आमिर की वापसी के बारे में बात की। कोहली ने कहा कि मुझे पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में कुछ भी अजीब नहीं लगता। वही क्रिकेट होता है। मैं सभी प्रतिद्वंद्वियों को एक ही नजर से देखता हूं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धी होते हैं। लोग भले ही उत्साहित हो जाते हों लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह मैच वैसा ही होता है जैसा किसी अन्य टीम के खिलाफ।

वर्ल्ड टी-20 से पहले पूरा पैकेज है एशिया कप

virat kohli happy with mohammad amir

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि बुधवार से शुरू होने वाला एशिया कप अगले महीने होने वाले वर्ल्ड टी-20 से पहले टीम की मजबूती, कमजोरियों और विश्व स्तर पर वर्तमान स्थिति का आकलन करने का बेहतरीन मंच है।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा कि विश्व कप से पहले यहां परिस्थितियां एकसमान होंगी। हमें किसी चरण में इन्हीं प्रतिद्वंद्वी टीमों का सामना करना पड़ेगा। हम विश्व कप से पहले जितने मैच खेलेंगे उससे हमें यह आकलन करने का मौका मिलेगा कि हम किस स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, टीम का मजबूत और कमजोर पक्ष क्या है और दूसरों की तुलना में हम कहां खड़े हैं। आप एशिया कप को विश्व कप से पहले एक पूरे पैकेज के रूप में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed